ये हैं साउथ की टॉप 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस, सामंथा या अनुष्का को पछाड़ ये एक्ट्रेस नंबर 1 पर

आज हम आपको साउथ की टॉप 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो हिंदी फिल्मों में भी काम करती हैं।

Sushmeeta SemwalApr 09, 2026 09:09 pm IST
1/11

साउथ एक्ट्रेसेस

साउथ की कई टॉप एक्ट्रेसेस हैं जो फिल्मों के जरिए ना सिर्फ नाम बल्कि पैसा भी खूब कमाती हैं। अब हम आपको साउथ की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं।

2/11

नयंतारा

इस लिस्ट में नंबर 1 पर नयंतारा हैं। नयंतारा की टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नेटवर्थ 200 करोड़ है। नयंतारा साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्हें साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। कई साउथ फिल्मों में कमाल करने के बाद साल 2023 में उन्होंने जवान फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू भी किया था।

3/11

अनुष्का शेट्टी

दूसरे नंबर पर आती है बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी। अनुष्का ने वैसे साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन बाहुबली से उन्होंने वर्ल्डवाइड कमाल कर दिया था। उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 135 करोड़ है।

4/11

तमन्ना भाटिया

तीसरे नंबर पर तमन्ना भाटिया हैं। तमन्ना तो साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी कमाल कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 110-120 करोड़ हैं।

5/11

सामंथा रुथ प्रभु

इसके बाद आती हैं सामंथा रुथ प्रभु। सामंथा भी अब हिंदी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उनके पॉपुलर हिंदी प्रोजेक्ट्स द फैमिली मैन 2, सिटाडेल हनी बनी है। सामंथा की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 110-120 करोड़ है।

6/11

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन तमिल-तेलुगु की बड़ी स्टार हैं। तृषा की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 85-100 करोड़ है।

7/11

काजल अग्रवाल

इसके बाद आती हैं काजल अग्रवाल। काजल की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 85 करोड़ है।

8/11

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना को तो नेशनल क्रश कहा जाता है। रश्मिका की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 66 करोड़ है।

9/11

पूजा हेगड़े

इसके बाद आठवें नंबर पर आती हैं पूजा हेगड़े। पूजा की नेटवर्थ की रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 करोड़ है।

10/11

साई पल्लवी

नौवें नंबर पर साई पल्लवी हैं जो ना सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस बल्कि सादगी से सबका दिल जीत लेती हैं। साई की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 47 करोड़ है।

11/11

श्रुति हासन

वहीं 10वें नंबर पर श्रुति हासन हैं। श्रुति की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 45 करोड़ है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं साउथ की टॉप 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस, सामंथा या अनुष्का को पछाड़ ये एक्ट्रेस नंबर 1 पर