राजेश खन्ना की वो थ्रिलर जिसे बनने में लगा सिर्फ 1 महीना, नहीं था कोई गाना, बॉक्स ऑफिस पर थी सुपरहिट

Rajesh Khanna Hit Film: राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में एक ऐसी फिल्म का नाम भी शामिल है जिसमें कोई भी गाना नहीं था। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। 

Harshita PandeyApr 09, 2026 11:28 am IST
1/10

1969 में रिलीज हुई थी फिल्म

आज हम आपको राजेश खन्ना की एक ऐसी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिस फिल्म में कोई भी गाना नहीं था। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी।

2/10

राजेश खन्ना के साथ नजर आई थीं नंदा

इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ नंदा नजर आई थीं। यह क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

3/10

क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम?

क्या है इस फिल्म का नाम अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है इत्तेफाक। राजेश खन्ना की ये फिल्म उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी।

4/10

1 महीने में तैयार हो गई थी फिल्म

इस फिल्म को बनने में बस 28 से 30 दिन का समय (लगभग 1 महीना) लगा था। एक महीने में ये फिल्म बनकर तैयार हो गई थी और इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया था।

5/10

यश चोपड़ा

फिल्म को महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा के भाई यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। यश के लिए ये एक एक्सपैरिमेंटल फिल्म थी। फिल्म का शूट सितंबर 1969 में शुरू हुआ था और इसके बाद 4 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हो गई।

6/10

राजकमल स्टूडियो में लगा था सेट

राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब 'राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे' के मुताबिक फिल्म की कहानी 1 रात की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए केवल एक ही सेट का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म की शूटिंग राजकमल स्टूडियो में सेट लगाया गया था।

7/10

रात में ही एडिटिंग करते थे यश चोपड़ा

क्योंकि फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना था इस वजह से सुबह से लेकर देर रात तक शूटिंग चला करती थी और शूटिंग के बाद रात में ही यश चोपड़ा उस दिन के सीन्स को एडिट करते थे।

8/10

पसंद किया गया था बैकग्राउंड म्यूजिक

इस फिल्म में कोई गाना तो नहीं था, लेकिन फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद किया गया था। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सलिल चौधरी ने तैयार किया था।

9/10

आईएमडीबी रेटिंग

इस फिल्म की कहानी एक रात की कहानी है जहां आप अंत तक सोचते रहेंगे कि आखिर कातिल कौन है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

10/10

2017 में बना था रीमेक

साल 2017 में इस फिल्म का इसी नाम से एक रीमेक भी बना था। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। हालांकि, 2017 वाली इत्तेफाक साल 1969 में रिलीज हुई इत्तेफाक वाला जादू दर्शकों पर नहीं चला पाई थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनराजेश खन्ना की वो थ्रिलर जिसे बनने में लगा सिर्फ 1 महीना, नहीं था कोई गाना, बॉक्स ऑफिस पर थी सुपरहिट