
आज हम आपको राजेश खन्ना की एक ऐसी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिस फिल्म में कोई भी गाना नहीं था। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी।

2/10इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ नंदा नजर आई थीं। यह क्राइम थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

3/10क्या है इस फिल्म का नाम अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है इत्तेफाक। राजेश खन्ना की ये फिल्म उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी।

4/10इस फिल्म को बनने में बस 28 से 30 दिन का समय (लगभग 1 महीना) लगा था। एक महीने में ये फिल्म बनकर तैयार हो गई थी और इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया था।

5/10फिल्म को महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा के भाई यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। यश के लिए ये एक एक्सपैरिमेंटल फिल्म थी। फिल्म का शूट सितंबर 1969 में शुरू हुआ था और इसके बाद 4 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हो गई।

6/10राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब 'राजेश खन्ना: कुछ तो लोग कहेंगे' के मुताबिक फिल्म की कहानी 1 रात की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए केवल एक ही सेट का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म की शूटिंग राजकमल स्टूडियो में सेट लगाया गया था।

7/10क्योंकि फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना था इस वजह से सुबह से लेकर देर रात तक शूटिंग चला करती थी और शूटिंग के बाद रात में ही यश चोपड़ा उस दिन के सीन्स को एडिट करते थे।

8/10इस फिल्म में कोई गाना तो नहीं था, लेकिन फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद किया गया था। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सलिल चौधरी ने तैयार किया था।

9/10इस फिल्म की कहानी एक रात की कहानी है जहां आप अंत तक सोचते रहेंगे कि आखिर कातिल कौन है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

10/10साल 2017 में इस फिल्म का इसी नाम से एक रीमेक भी बना था। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। हालांकि, 2017 वाली इत्तेफाक साल 1969 में रिलीज हुई इत्तेफाक वाला जादू दर्शकों पर नहीं चला पाई थी।
