सूरज बड़जात्या की इस रोमांटिक सीरीज ने दी बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर को टक्कर, IMDb पर मिली 8.6 रेटिंग

सूरज बड़जात्या की ये सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा है, जो  बड़ी से बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज की टक्कर देती है। खास बात ये है कि बड़जात्या ने मॉडर्न जमाने लव स्टोरी में ट्रेडिशनल टच दिया।

Priti KushwahaApr 06, 2026 09:12 pm IST
1/7

सूरज बड़जात्या की इस रोमांटिक सीरीज ने दी बड़ी हॉरर

सूरज बड़जात्या ये नाम सामने आते ही उनकी रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों की एक झलक अपने आप ही सामने आ जाती है। बड़जात्या ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक वेब सीरीज ने भी जमकर बवाल मचाया है।

2/7

एक रोमांटिक ड्रामा

सूरज बड़जात्या की ये सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा है, जो  बड़ी से बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज की टक्कर देती है। खास बात ये है कि बड़जात्या ने मॉडर्न जमाने लव स्टोरी में ट्रेडिशनल टच दिया।

3/7

सीरीज का नाम 'बड़ा नाम करेंगे' है

बड़जात्या की इस सीरीज का नाम 'बड़ा नाम करेंगे' है। ये सीरीज नौ एपिसोड की है। इसमें न तो भद्दे डायलॉग्स हैं और ही कोई अश्लील सीन। बल्कि ये एक छोटे शहर में फिल्माई प्योर और दिल छू लेने वाली कहानी है।

4/7

सीरीज को पूरी तरह से पारिवारिक बनाया

 सूरज  की फिल्मों की तरह ही 'बड़ा नाम करेंगे' सीरीज को पूरी तरह से पारिवारिक बनाया है। इसे आप फैमिली, अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ बिना झिझके और पलकें झपकाए देख सकते हैं।

5/7

8.6 आईएमडीबी रेटिंग

'बड़ा नाम करेंगे' की कहानी में थोड़ा सस्पेंस और कई ट्विस्ट हैं। सीरीज का कंटेंट इतना स्ट्रांग है कि आईएमडीबी पर इसकी 8.6 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।  

6/7

सुपरहिट फिल्मों की दिलाएगी याद

सूरज बड़जात्या की 'बड़ा नाम करेंगे' को देखकर आपको उनकी सुपरहिट फिल्में जैसे 'हम आपके हैं कौन' और 'प्रेम रतन धन पायो' की याद आ जाएगी। सीरीज को पलास वासवानी ने डायरेक्ट किया है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही स्मूथ और प्यार है। गाने भी भी दिल को छू लेने वाले हैं।

7/7

लीड रोल में हैं स्टार्स

 'बड़ा नाम करेंगे' में आयशा कदुसकर और ऋतिक घनशानी लीड रोल में हैं।  सीरीज में आयशा ने सुरभि और ऋतिक ने ऋषभ का किरदार निभाया है। सीरीज की शुरुआत ही दो परिवारों की मीटिंग से होती है। सुरभि और ऋषभ की शादी के लिए बात करते हैं। इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। इसके आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसूरज बड़जात्या की इस रोमांटिक सीरीज ने दी बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर को टक्कर, IMDb पर मिली 8.6 रेटिंग