
सूरज बड़जात्या ये नाम सामने आते ही उनकी रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों की एक झलक अपने आप ही सामने आ जाती है। बड़जात्या ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी एक वेब सीरीज ने भी जमकर बवाल मचाया है।

2/7सूरज बड़जात्या की ये सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा है, जो बड़ी से बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज की टक्कर देती है। खास बात ये है कि बड़जात्या ने मॉडर्न जमाने लव स्टोरी में ट्रेडिशनल टच दिया।

3/7बड़जात्या की इस सीरीज का नाम 'बड़ा नाम करेंगे' है। ये सीरीज नौ एपिसोड की है। इसमें न तो भद्दे डायलॉग्स हैं और ही कोई अश्लील सीन। बल्कि ये एक छोटे शहर में फिल्माई प्योर और दिल छू लेने वाली कहानी है।

4/7सूरज की फिल्मों की तरह ही 'बड़ा नाम करेंगे' सीरीज को पूरी तरह से पारिवारिक बनाया है। इसे आप फैमिली, अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ बिना झिझके और पलकें झपकाए देख सकते हैं।

5/7'बड़ा नाम करेंगे' की कहानी में थोड़ा सस्पेंस और कई ट्विस्ट हैं। सीरीज का कंटेंट इतना स्ट्रांग है कि आईएमडीबी पर इसकी 8.6 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।

6/7सूरज बड़जात्या की 'बड़ा नाम करेंगे' को देखकर आपको उनकी सुपरहिट फिल्में जैसे 'हम आपके हैं कौन' और 'प्रेम रतन धन पायो' की याद आ जाएगी। सीरीज को पलास वासवानी ने डायरेक्ट किया है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही स्मूथ और प्यार है। गाने भी भी दिल को छू लेने वाले हैं।

7/7'बड़ा नाम करेंगे' में आयशा कदुसकर और ऋतिक घनशानी लीड रोल में हैं। सीरीज में आयशा ने सुरभि और ऋतिक ने ऋषभ का किरदार निभाया है। सीरीज की शुरुआत ही दो परिवारों की मीटिंग से होती है। सुरभि और ऋषभ की शादी के लिए बात करते हैं। इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। इसके आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।
