90 के दशक के वो 5 टीवी शोज जो आज के Genz भी करेंगे पसंद

90 के दशक के कई ऐसे टीवी शोज थे जिनकी स्टोरी आज के शोज में नहीं दिखती है। अब हम आपको उन टीवी शोज के बारे में ही बताते हैं।

Sushmeeta SemwalApr 01, 2026 03:44 pm IST
1/8

टीवी शोज

90 के दशक में कई ऐसे सोज थे जिन्हें ना सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी काफी एंजॉय करते थे। इनकी स्टोरी काफी अलग थी। वहीं कुछ शोज के जरिए तो बच्चों को अच्छी सीख भी मिलती थी। लेकिन आज के जेन जी इन सबसे वाकिफ नहीं हैं इसलिए हम उनको बताते हैं उन टीवी शोज के बारे में जिन्हें उन्हें जरूर देखना चाहिए।

2/8

शक्तिमान

भारत का सबसे पॉपुलर सुपरहीरो शो था शक्तिमान। मुकेश खन्ना के इस शो को काफी पसंद किया जाता था। इसमें उनके सुपरहीरो लुक ने ना सिर्फ सबका दिल जीता बल्कि वह इसमें बच्चों को ज्ञान देते थे।

3/8

सोनपरी

इत्तु पित्तु जिन बतूता डायलॉग हर बच्चे के जुबान पर रहता था। यह सोनपुरी शो का था। इसमें सोनपुरी हमेशा टूटी फ्रूटी की मदद करती हैं और हर मुश्किल और बुरे लोगों को सबक सिखाती थीं।

4/8

शाका लाका बूम बूम

शाका लाका बूम बूम शो तो 90 के बच्चों का फेवरेट शो था। इसमें जादुई पेंसिल होती थी जिससे जो भी बनाया जाता था वो सच हो जाता था।

5/8

हम पांच

हम पांच शो में 5 बहनों की स्टोरी को दिखाया गया जिसे पूरी फैमिली साथ में देखती थी। इसमें विद्या बालन भी थीं। इस शो के हर कास्ट ने सबको खूब हंसाया है।

6/8

विक्रम और वेताल

विक्रम और वेताल शो भी बच्चों का फेवरेट था। इस शो में वेताल और विक्रम बच्चों को अच्छे सबक सिखाते थे।

7/8

शरारत

शरारत शो भी कई लोगों का फेवरेट था। बिल्कुल अलग स्टोरी थी इसमें जिसमें एक परिवार की 3 महिलाओं को जादू करने की शक्ति मिली थी। ये शो भी काफी हिट था।

8/8

तू तू मैं मैं

तू तू मैं मैं शो भी काफी मजेदार था। भले ही इसमें सास-बहू के बीच नोंक-झोंक होती थी, लेकिन बच्चे भी इनकी कॉमेडी को एंजॉय करते थे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन90 के दशक के वो 5 टीवी शोज जो आज के Genz भी करेंगे पसंद