
भारतीय टेलीविजन में रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' ने इतिहास रच दिया है। उस दौर में कई पौराणिक महाकाव्यों से लेकर फैमिली ड्रामा और रियलिटी शोज ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा टीवी शो भी आया जिसने TRP में 'रामायण' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आइए जानते हैं कौन सा है वो शो?

2/7हम जिस टीवी शो की बात कर रहे हैं उसने उस शो ने 23 साल पहले एक नए चलन की शुरुआत की। इस शो का नाम है 'जस्सी जैसी कोई नहीं'। ये शो कोलंबियाई ड्रामा 'यो सोय बेट्टी, ला फिया' से प्रेरित है।

3/7'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मोना सिंह ने जसमीत वालिया उर्फ जस्सी का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें एक बड़ी पहचान मिली।

4/7शो में मोना ने एक छोटे शहर की लड़की का रोल निभाया, जो अपने बड़े चश्मे, खास ब्रेसेस पहनती थी। इस रोल में मोना को काफी पसंद किया गया। ये वो दौर था जब भारतीय टेलीविजन पर सुंदरता के मानदंडों को तोड़ दिया।

5/7इस शो में एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री ने एक अमीर बिजनेसमैन का रोल किया था, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। शो में मोना और अपूर्व के अलावा गौरव गेरा, रक्षंदा खान, राजेश खेरा, मानिनी मिश्रा, परमीत सेठी और समीर सोनी भी थे।

6/7'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो 1 सितंबर, 2003 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो ने उस समय भारतीय टेलीविजन पर हावी रहने वाले सास-बहू के धागों की एकरसता को तोड़ दिया।

7/7मोना सिंह के किरदार को हर लड़की अपने अंदर महसूस करती थी। टीआरपी के मामले में भी शो का दबदबा रहा। इसकी 9.2 टीआरपी रेटिंग थी, जिसने 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता' और 'जय जय जय बजरंगबली', यहां तक कि 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शो को भी पीछे छोड़ दिया।
