इस टीवी शो ने TRP में तोड़ा था 'रामायण' का रिकॉर्ड, 9.2 रेटिंग, 23 साल बाद भी कोई नहीं दे पाया टक्कर!

क्या आप जानते हैं एक ऐसा टीवी शो भी आया जिसने TRP में 'रामायण' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आइए जानते हैं कौन सा है वो शो?

Priti KushwahaApr 10, 2026 09:50 pm IST
1/7

इस टीवी शो ने TRP में तोड़ा था 'रामायण' का रिकॉर्ड

भारतीय टेलीविजन  में रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' ने इतिहास रच दिया है। उस दौर में कई पौराणिक महाकाव्यों से लेकर फैमिली ड्रामा और रियलिटी शोज ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा टीवी शो भी आया जिसने TRP में 'रामायण' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आइए जानते हैं कौन सा है वो शो?

2/7

कोलंबियाई ड्रामा शो से प्रेरित

हम जिस टीवी शो की बात कर रहे हैं उसने उस शो ने 23 साल पहले एक नए चलन की शुरुआत की। इस शो का नाम है 'जस्सी जैसी कोई नहीं'। ये शो कोलंबियाई ड्रामा 'यो सोय बेट्टी, ला फिया' से प्रेरित है।

3/7

मोना सिंह लीड रोल में

'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मोना सिंह ने जसमीत वालिया उर्फ जस्सी का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें एक बड़ी पहचान मिली।

4/7

बड़े चश्मे और ब्रेसेस पहले लड़की की कहानी

शो में मोना ने एक छोटे शहर की लड़की का रोल निभाया, जो अपने बड़े चश्मे, खास ब्रेसेस पहनती थी। इस रोल में मोना को काफी पसंद किया गया। ये वो दौर था जब भारतीय टेलीविजन पर सुंदरता के मानदंडों को तोड़ दिया।

5/7

अपूर्व अग्निहोत्री थे लीड रोल में

इस शो में एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री ने एक अमीर बिजनेसमैन का रोल किया था, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। शो में मोना और अपूर्व के अलावा गौरव गेरा, रक्षंदा खान, राजेश खेरा, मानिनी मिश्रा, परमीत सेठी और समीर सोनी भी थे।

6/7

सोनी टीवी का नंबर 1 शो बना

'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो 1 सितंबर, 2003 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो ने उस समय भारतीय टेलीविजन पर हावी रहने वाले सास-बहू के धागों की एकरसता को तोड़ दिया।

7/7

9.2 टीआरपी रेटिंग थी

मोना सिंह के किरदार को हर लड़की अपने अंदर महसूस करती थी। टीआरपी के मामले में भी शो का दबदबा रहा। इसकी 9.2 टीआरपी रेटिंग थी, जिसने 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता' और 'जय जय जय बजरंगबली', यहां तक कि 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शो को भी पीछे छोड़ दिया।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस टीवी शो ने TRP में तोड़ा था 'रामायण' का रिकॉर्ड, 9.2 रेटिंग, 23 साल बाद भी कोई नहीं दे पाया टक्कर!