ये हैं अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्में, भूल भुलैया या हेरा फेरी नहीं, ये मूवी नंबर 1

अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी से हमेशा सभी को हंसाया है। अब एक्टर की फिल्म भूत बंगला रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले आपको बताते हैं उनकी पहले रिलीज हुई कॉमेडी मूवीज के बारे में।

Sushmeeta SemwalApr 08, 2026 09:46 pm IST
1/11

अक्षय कुमार की फिल्में

अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। अब आपको बताते हैं उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्मों के बारे में।

2/11

हाउसफुल 4

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 भी सुपरहिट थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा लीड रोल में थे। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 296 करोड़ कमाए थे।

3/11

हाउसफुल 3

इसके बाद आती है अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 3 जिसमें अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन लीड रोल में हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 185.70 करोड़ की कमाई की थी।

4/11

सिंह इज किंग

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है सिंह इज किंग जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 123.96 करोड़ की कमाई की थी।

5/11

हाउसफुल

इसके बाद आती है फिल्म हाउसफुल जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लारा दत्ता और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 119 करोड़ की कमाई की थी।

6/11

वेलकम

फिर आती है अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम। इस फिल्म में एक्टर के साथ कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर लीड रोल में थे। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 119.50 करोड़ कमाए थे।

7/11

हाउसफुल 2

इसके बाद है अक्षय की फिल्म हाउसफुल 2 जिसमें अक्षय के साथ जॉन अब्राहम, असिन,श्रेयल तलपड़े, जरीन खान अहम किरदार में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 112 करोड़ की कमाई की थी।

8/11

हे बेबी

अक्षय कुमार की फिल्म हे बेबी में एक्टर के साथ रितेश देशमुख और फरदीन खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 83.90 करोड़ की कमाई की थी।

9/11

भूल भुलैया 

अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया ने वर्ल्डवाइड 82.35 करोड़ की कमाई की थी।

10/11

हेरा फेरी

इसके बाद आती है अक्षय कुमार की फिल्म फिर हेरा फेरी जिसने वर्ल्डवाइड 69.13 करोड़ कमाए थे।

11/11

मुझसे शादी करोगी

वहीं फिर आती है अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी जिसमें अक्षय के साथ सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55.97 करोड़ की कमाई की थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्में, भूल भुलैया या हेरा फेरी नहीं, ये मूवी नंबर 1