अमेजन प्राइम वीडियो टॉप 10 में ये फिल्में और शोज, लिस्ट में दो सुपरहीरो सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर आज यानी 10 अप्रैल को कौन सी फिल्में और सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। अगर आपने अभी तक ये फिल्में और सीरीज नहीं देखी हैं तो देख सकते हैं।

Harshita PandeyApr 10, 2026 04:01 pm IST
1/11

अमेजन प्राइम वीडियो

अगर आप इस वीकेंड पर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं तो हम आपको आज यानी 10 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं। अगर आपने ये फिल्में और शोज नहीं देखे हैं तो इस वीकेंड देख सकते हैं।

2/11

द बॉयज

अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज द बॉयज का हाल ही में सीजन 5 रिलीज हुआ है। यह सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।

3/11

क्राइम 101

लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्राइम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म क्राइम 101 आया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई है।

4/11

एस सरस्वती

लिस्ट में तीसरे नंबर पर 2026 में रिलीज हुई भारतीय तेलुगु भाषा की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म एस सरस्वती है। फिल्म को वरलक्ष्मी सरथकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है।

5/11

मां का सम

लिस्ट में चौथे नंबर पर मां का सम हिंदी भाषा की ड्रामा सीरीज है। सीरीज को निकोलस खरकोंगोर ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

6/11

नाउ यू सी मी: नाउ यू डोंट

लिस्ट में 5वें नंबर पर नाउ यू सी मी: नाउ यू डोंट है। यह एक अमेरिकी हीस्ट-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।

7/11

इनविंसिबल

लिस्ट में छठे नंबर पर एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज इनविंसिबल है। इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

8/11

लॉकडाउन

लिस्ट में 7वें नंबर पर इसी साल आई फिल्म लॉकडाउन है। फिल्म को एआर जीवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5 है।

9/11

वलाथु वशाथे कल्लन

लिस्ट में 8वें नंबर पर मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म वलाथु वशाथे कल्लन है। फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है।

10/11

राहु केतु

लिस्ट में 9वें नंबर पर 2026 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म राहु केतु है। फिल्म को विपुल विग ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।

11/11

एस्पिरेंट्स

लिस्ट में 10वें नंबर पर हिंदी भाषा की वेब सीरीज एस्पिरेंट्स है। इस सीरीज का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमेजन प्राइम वीडियो टॉप 10 में ये फिल्में और शोज, लिस्ट में दो सुपरहीरो सीरीज