60 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली इन 9 एक्ट्रेस की उम्र हो गई है इतनी, कुछ ने तो पार किया 90 का आंकड़ा

हिंदी फिल्मों के लिए 60 का दशक बेहद खास रहा। इस दशक में फिल्मों की हीरोइन ने अपनी अलग पहचान बनाई। समय के साथ इन हीरोइन ने पर्दे से तो दूरी बना ली, लेकिन आज भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ जिंदगी का अलग पढ़ाव एन्जॉय कर रही हैं। आज इतने साल की हैं ये एक्ट्रेस, ऐसे कर रही हैं जिंदगी एन्जॉय। 

Usha ShrivasApr 05, 2026 02:42 pm IST
1/10

जानिए इन एक्ट्रेसे की आज उम्र क्या है

60 के दशक की इन एक्ट्रेसेज की उम्र जानिए, एक ने कर लिया है 95 साल पार

2/10

कल्पना कार्तिक

कल्पना कार्तिक आज 94 की हैं। 60 के दशक में कई फिल्मों में नजर आ चुकी कल्पना ने देव आनंद से शादी कर ली थी। आज वो अपने बच्चों और पोता पोतियों के साथ अपना समय बिता रही हैं। अब कल्पना पूरी तरह भक्ति में डूब गई हैं।

3/10

वैजंतीमाला

वैजंतीमाला ने नया दौर में दिलीप कुमार के साथ काम किया। संगम में वो राज कपूर और राजेंद्र की हीरोइन बनीं। अब वैजंतीमाला 92 साल की हो गई हैं। कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें उनको पहचान पाना मुश्किल था।

4/10

माला सिन्हा

माला सिन्हा इस साल 90 साल की हो जाएंगी। एक्ट्रेस 50 के दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्हें फिल्म दिल तेरा दीवाना, मेरे हुजूर जैसी फिल्मों में पसंद किया गया था। आज माला सिन्हा मुंबई में अपनी बेटी के साथ जीवन जी रही हैं।

5/10

शुभा खोटे

एक्ट्रेस शुभा खोटे ने इंडस्ट्री को शानदार सपोर्टिंग किरदार दिए। एक्ट्रेस के दोनों बच्चे भी फिल्मों में एक्टिव रहे। अब शुभा 88 साल की हो गई हैं और अपनी बेटी और भाई विजू खोटे के साथ नजर आती हैं।

6/10

वहीदा रहमान

वहीदा रहमान फिल्म प्यासा में अपने रोल के लिए याद की जाती हैं। फिल्मों में उन्होंने कई शानदार किरदार निभाए। अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस को कई इवेंट में देखा गया है। आज वहीदा 88 साल की हो गई हैं।

7/10

हेलेन

हिंदी फिल्मों में अपने डांस नंबर के लिए मशहूर एक्ट्रेस हेलेन आज 87 साल की हो गई हैं। हेलेन सालों पहले फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। एक्ट्रेस खान परिवार के साथ स्पॉट की जाती हैं।

8/10

बिंदु

बिंदु को हिंदी फिल्मों की वैम्प के रूप में देखा गया है। एक्ट्रेस ने कई आइटम सॉन्ग किए हैं और आज लाइमलाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस आज 84 साल की हैं।

9/10

आशा परेख

आशा परेख ने 60 और 70 के दशक को खास बनाया। उन्हें लव इन टोक्यो, कटी पतंग, जैसी फिल्मों में नजर आई। आज आशा परेख अपनी दोस्त हेलेन, वहीदा रहमान के साथ देखी जाती हैं। आज आशा 83 साल की हैं।

10/10

शर्मिला टैगोर

अमर प्रेम, मौसम जैसी फिल्मों के लिए याद की जाती हैं. एक्ट्रेस ने OTT पर भी काम किया है और अब अपने परिवार के साथ समय बिताती देखी जाती हैं. शर्मिला टैगोर आज 81 साल की हैं.

Hindi Newsफोटोमनोरंजन60 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली इन 9 एक्ट्रेस की उम्र हो गई है इतनी, कुछ ने तो पार किया 90 का आंकड़ा