अनुराग कश्यप की इन फिल्मों का निकला दम, थीं बॉक्स ऑफिस डिजास्टर, एक की 7.6 IMDb रेटिंग

Anurag Kashyap Films: आज हम आपको अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं। इन फिल्मों में से एक की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। 

Harshita PandeyApr 10, 2026 06:12 pm IST
1/9

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप एक शानदार डायरेक्टर हैं। उनकी 'कल्ट' फैन फॉलोइंग है। अनुराग कश्यप ने बहुत सी फिल्में बनाईं जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हुई हों, लेकिन धीरे-धीरे कल्ट की श्रेणी में शामिल हो गईं। हाल ही में एक्टर के तौर पर उनकी फिल्म डकैत रिलीज हुई है। डकैत की रिलीज के बीच हम आपको अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं।

2/9

नो स्मोकिंग

नो स्मोकिंग साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह एक डार्क कॉमेडी, मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

3/9

फिल्म की कास्ट

नो स्मोकिंग में जॉन अब्राहम, आयशा टाकिया और परेश रावल अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

4/9

द रिटर्न ऑफ हनुमान

साल 2007 में अनुराग कश्यप डायरेक्टेड फिल्म द रिटर्न ऑफ हनुमान रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।

5/9

फिल्म की रेटिंग

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। बच्चों को ये फिल्म बहुत पसदं आई थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

6/9

दैट गर्ल इन द येलो बूट्स

साल 2010 में फिल्म दैट गर्ल इन द येलो बूट्स रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।

7/9

आईएमडीबी रेटिंग

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। फिल्म में कल्कि कोचलिन, प्रशांत प्रकाश और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए थे।

8/9

बॉम्बे वेलवेट

लिस्ट में चौथे नंबर पर अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट है। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

9/9

आईएमडीबी रेटिंग

बॉम्बे वेलवेट डिजास्टर थी। फिल्म को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। ये फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअनुराग कश्यप की इन फिल्मों का निकला दम, थीं बॉक्स ऑफिस डिजास्टर, एक की 7.6 IMDb रेटिंग