
नितेश तिवारी इन दिनों अपनी बिग बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के सुपरस्टार्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

2/8फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और सनी देओल हनुमान का रोल निभाते नजर आएंगे।

3/8ऐसे में अब नितेश तिवारी की रामायण के सामने एक मुश्किल चुनौती होगी। वो ये कि उन्हें रामानंद सागर के उस जबरदस्त टीवी शो, 'रामायण' के ऊंचे स्टैंडर्ड को मैच करना होगा, जिसने अपने जमाने में इतिहास रच दिया था। यह शो, जो 1987-88 में दूरदर्शन पर दिखाया गया था।

4/8ऐसे में अब रामायण का टीजर रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद, कुछ डिजिटल आर्टिस्ट्स ने AI का इस्तेमाल करके नितेश तिवारी की फिल्म के कलाकारों को उस पुराने टीवी शो के अंदाज में दिखाया। इंटरनेट पर लोगों को यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है।

5/8शुक्रवार को, सिद्धांत अभिषेक (इंस्टाग्राम पर @myinternetiscrazy) ने इस प्लेटफॉर्म पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर किया, जिसमें रामायण फिल्म की AI-जनरेटेड तस्वीरें थीं। इस तस्वीर में रणबीर और साई पल्लवी राज महल में बैठे नजर आ रहे हैं।

6/8इंस्टाग्राम पर शेयर की गई दूसरी तस्वीर स्वयंवर की है। जब श्रीराम ने धनुष तोड़ा था। असल में ये सीन रामानंद सागर से लिया गया है, जब अरुण गोविल ने धनुष तोड़ा था। इसमें उनकी जगह रणबीर नजर आ रहे हैं।

7/8ये वनवास की तस्वीर है, जिसमें रणबीर और साई राजसी वस्त्र त्यागे भगवा रंग के वस्त्रों में नजर आ रहे हैं।

8/8आखिरी तस्वीर में राम, सीता और लक्ष्मण नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्टर कर सिद्धांत ने कैप्शन में बस इतना लिखा है, "रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रणबीर और साई पल्लवी।"
