महेश भट्ट ने डायरेक्ट की हैं ये शानदार 10 फिल्में, एक्टर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, IMDb पर शानदार रेटिंग

बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपने करियर में शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। 70 के दशक से लेकर अभी तक महेश भट्ट ने संजय दत्ता, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन को उनके करियर की बेस्ट फिल्में दी। लेकिन क्या आप जानते हैं इन फिल्मों को IMDb पर कितनी रेटिंग मिली है?

Usha ShrivasApr 07, 2026 02:58 pm IST
1/11

महेश भट्ट की बेस्ट 10 फिल्में और उनकी IMDB रेटिंग

महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी उनके करियर की बेस्ट 10 फिल्में और उनकी IMDb रेटिंग। शाहरुख, आमिर समेत इन एक्टर्स को किया डायरेक्ट. एक ने जीता था नेशनल अवॉर्ड।

2/11

अर्थ

महेश भट्ट ने एक फिल्म बनाई थी अर्थ। 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल लीड रोल में थे। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म की कहानी महेश भट्ट की जिंदगी पर बेस्ड थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली हुई है।

3/11

सारांश

1984 में आई अनुपम खेर के करियर की पहली फिल्म सारांश को महेश भट्ट ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी एक बूढ़े बाप पर बेस्ड थी जिसका जवाब बेटा मर चुका होता है। इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।

4/11

नाम

1986 में संजय दत्त और कुमार गौरव की फिल्म आई थी नाम। इस फिल्म की दो भाइयों की होती है। एक भाई बुरी संगत में फंस जाता है। महेश भट्ट की इस फिल्म के गाने खूब हिट हुए। IMDb पर इस फिल्म को 7.3 की रेटिंग मिली है।

5/11

आशिकी

90 का दशक अपने शानदार म्यूजिक के लिए याद किया जाता है। इस दशक की शुरुआत 1990 में आई राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म आशिकी से हुई। बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली इस फिल्म को MDb पर 6.3 की रेटिंग मिली है।

6/11

दिल है की मानता नहीं

1991 में बेटी पूजा भट्ट और आमिर खान के साथ फिल्म दिल है कि मानता नहीं बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। IMDb 7.2 की रेटिंग मिली है।

7/11

सड़क

1991 में ही पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क रिलीज हुई थी। इस फिल्म और गानों ने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म को IMDb 6.4 की रेटिंग मिली है।

8/11

हम हैं राही प्यार के

1993 में महेश भट्ट ने फिर से आमिर खान को अपनी फिल्म हम हैं राही प्यार के में डायरेक्ट किया। इस फिल्म में जूही चावला हीरोइन थीं। हमेशा गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ने इसमें कॉमेडी भी दिखाई। IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली।

9/11

गुमराह

1993 में संजय दत्त और श्रीदेवी को फिल्म गुमराह में डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज से ज्यादा परफॉर्म कर गई थी। फिल्म की कहानी विदेशी जेल में बंद किरदार की थी। इस फिल्म को IMDb पर 6.1 की रेटिंग मिली हुई है।

10/11

चाहत

महेश ने 1996 में आई फिल्म चाहत में शाहरुख खान को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म को IMDb पर 5.5 की रेटिंग मिली हुई है।

11/11

जख्म

1998 में महेश भट्ट ने बेटी पूजा भट्ट और अजय देवगन को लेकर एक फिल्म बनाई थी ज़ख्म। इस फिल्म की कहानी एक मुस्लिम महिला की थी जो हिंदू से प्यार कर बैठती है। इस फिल्म की कहानी आज भी लोगों को प्रभावित करती है। जख्म में शानदार परफॉरमेंस के लिए अजय देवगन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था। जख्म को MDb पर 7.8 की रेटिंग मिली हुई है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनमहेश भट्ट ने डायरेक्ट की हैं ये शानदार 10 फिल्में, एक्टर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, IMDb पर शानदार रेटिंग