रामायण पर भारी ना पड़ जाएं सस्ती फिल्में? 2026 में रिलीज होंगी ये 7 मच अवेटेड मायथोलॉजिकल मूवीज

सिनेमा लवर्स हैं तो आप भी आने वाली फिल्मों पर नजर रख रहे होंगे। धार्मिक फिल्मों की बात करें तो रामायण की तारीख तो ज्यादातर लोगों को पता है। इसके अलावा भी कई मायथोलॉजिकल मूवी रिलीज कैलेंडर में मार्क कर लें।

Kajal SharmaApr 09, 2026 07:11 pm IST
1/8

साल 2026 की 7 मायथोलॉजिकल फिल्में

साल 2026 सिनेमा लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर है। इस साल धुरंधर 2 झंडे गाड़ चुकी है। अब मच अवेटेड फिल्म नितेश तिवारी की रामायण का सबको बेसब्री से इंतजार है। अगर आप मायथोलॉजिकल फिल्में देखना पसंद है तो इस साल आपके लिए काफी कुछ है। यहां टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट है। इन्हें आप फैमिली के साथ देख सकते हैं।

2/8

रामायण पार्ट 1

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म साल 2026 की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। रामायम का टीज़र 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया था। इसे मिले-जुले रिएक्शंस मिले। मूवी मल्टीस्टारर है। इसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में हैं। मूवी 2 पार्ट्स में बन रही है। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हंस ज़िमर ने दिया है।

3/8

जय हनुमान

हनु-मैन के ब्लॉकबस्टर होने के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स आगे लेकर चा रहे हैं। जय हनुमान के राइटर भी प्रशांत ही हैं। फिल्म तेलुगु और हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज होगी। इसके लीड एक्टर कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने की खबरें थीं। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं आई है। कई रिपोर्ट्स सितंबर 2026 तक रिलीज होने का दावा कर रही हैं। वहीं इस साल के आखिर या 2027 की शुरुआत में यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

4/8

वाल्मीकि रामायण

रामायण पर इस बार एक और प्रोजेक्ट के चर्चे हैं। भावना तलवार के डायरेक्शन में यह फिल्म अनाउंस हो चुकी है। इसकी रिलीज डेट 2 अक्तूबर 2026 बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मूवी रामायण के मूल पाठ पर ज्यादा फोकस करेगी।

5/8

नागाबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर

यह फिल्म विष्णु मंदिरों, पौराणिक रहस्यों और खजाने पर आधारित है। लीड कास्ट में विराट कर्ण, नभा नतेश, इश्वर्या मेनन वगैरह हैं। यह मायथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म है। मूवी तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। रिलीज डेट 2 जुलाई है।

6/8

श्री बाबा नीब करौरी महाराज

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म 23 अप्रैल 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहना है कि यह नीम करोली बाबा पर बनी बायोग्राफी होगी। इसमें लीड रोल मराठी एक्टर सुबोध भावे निभा रहे हैं।

7/8

हनुमान अंश

नीम करोली बाबा पर इस साल एक और फिल्म आ रही है। इसका टाइटल है हनुमान अंश। यह मूवी एक किताब पर बेस्ड है। मूवी जून 2026 में रिलीज होगी। यह मूवी हिंदी, ब्रज और बुंदेली भाषाओं में रिलीज होगी।

8/8

चिरंजीवी हनुमान

यह हनुमानजी पर AI से बनी फिल्म है। फिल्म इसी साल हनुमान जयंती पर रिलीज होनी थी। अब इसकी अनुमानित रिलीज डेट सितंबर 2025 रिपोर्ट की जा रही है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनरामायण पर भारी ना पड़ जाएं सस्ती फिल्में? 2026 में रिलीज होंगी ये 7 मच अवेटेड मायथोलॉजिकल मूवीज