नागिन 7 Big Twists : शो में आने वाला है लीप, प्रियंका-नमिक की स्टोरी में आएगा बड़ा बदलाव

एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रियंका चहर चौधरी के इस शो में बड़े बदलाव आने वाले हैं।

Sushmeeta SemwalApr 10, 2026 09:07 pm IST
1/8

नागिन 7

नागिन 7 शो को काफी पसंद किया गया है। इस शो में प्रियंका चहर चौधरी लीड रोल में थीं और उन्हें नागिन के रूप में दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही थी कि शो बंद होने वाला है। लेकिन अब एक नई खबर सामने आ रही है।

2/8

आने वाला है लीप

आईवीएम बज की रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 7 में एक लीप आने वाला है जिससे कई किरदारों की लाइफ में बड़ी टर्निंग पॉइंट्स आने वाले हैं।

3/8

2 महीने का होगा लीप

रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द शो के एपिसोड्स में एक छोटा लीप आएगा 2 महीने का।

4/8

खुलेगा यमन का राज

फिलहाल प्रियंका चहर चौधरी का किरदार अहाना, जायन इबाद के किरदार यमन की असली पहचान को एक्जपोज करने वाली हैं।

5/8

प्रियंका-नमिक की कैमिस्ट्री को बढ़ाएंगे आगे

यह लीप प्रियंका और नामिक के किरदारों के बीच ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को आगे बढ़ाएगा।

6/8

फैंस होंगे सरप्राइज

इसके अलावा, यह बदलाव प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के किरदारों के बीच ऑन-स्क्रीन संबंधों को भी आगे बढ़ा सकता है। खबरों के मुताबिक,उनके रिश्ते का भविष्य लीप के बाद ही सामने आएगा। फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

7/8

अक्षय का स्पेशल कैमियो

वहीं अक्षय कुमार का नागिन 7 में स्पेशल कैमियो होने वाला है। वह अपनी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के लिए आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नाग गुरु का किरदार निभाएंगे जो प्रियंका के किरदार को गाइड करेंगे। यह फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा।

8/8

कहां और कब देखें शो

नागिन 7 आप कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे देख सकते हैं। इसके एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननागिन 7 Big Twists : शो में आने वाला है लीप, प्रियंका-नमिक की स्टोरी में आएगा बड़ा बदलाव