
नागिन 7 शो को काफी पसंद किया गया है। इस शो में प्रियंका चहर चौधरी लीड रोल में थीं और उन्हें नागिन के रूप में दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही थी कि शो बंद होने वाला है। लेकिन अब एक नई खबर सामने आ रही है।

2/8आईवीएम बज की रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 7 में एक लीप आने वाला है जिससे कई किरदारों की लाइफ में बड़ी टर्निंग पॉइंट्स आने वाले हैं।

3/8रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द शो के एपिसोड्स में एक छोटा लीप आएगा 2 महीने का।

4/8फिलहाल प्रियंका चहर चौधरी का किरदार अहाना, जायन इबाद के किरदार यमन की असली पहचान को एक्जपोज करने वाली हैं।

5/8यह लीप प्रियंका और नामिक के किरदारों के बीच ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को आगे बढ़ाएगा।

6/8इसके अलावा, यह बदलाव प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल के किरदारों के बीच ऑन-स्क्रीन संबंधों को भी आगे बढ़ा सकता है। खबरों के मुताबिक,उनके रिश्ते का भविष्य लीप के बाद ही सामने आएगा। फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

7/8वहीं अक्षय कुमार का नागिन 7 में स्पेशल कैमियो होने वाला है। वह अपनी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के लिए आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नाग गुरु का किरदार निभाएंगे जो प्रियंका के किरदार को गाइड करेंगे। यह फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा।

8/8नागिन 7 आप कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे देख सकते हैं। इसके एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होते हैं।
