
Netflix this week releases: अप्रैल के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। रवि किशन की कानूनी कॉमेडी से लेकर टॉम क्रूज के धमाकेदार एक्शन तक, ओटीटी पर बहुत कुछ नया आ रहा है। इनमें से कुछ हिंदी में रिलीज होंगी और बाकी को आप हिंदी वर्जन में भी एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन इनमें से आपके लिए कौन सी बेहतर होगी? चलिए जानते हैं इन फिल्मों/सीरीज की कहानी और उनकी रिलीज डेट। ताकि आप चुन सकें अपने लिए बेस्ट वीकेंड कॉन्टेंट।

2/10यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो कि नेटफ्लिक्स पर 1 अप्रैल को रिलीज होगी। कहानी की बात करें तो एक टूर गाइड की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उससे सालों पहले बिछड़ गया उसका बाप अचानक लौट आता है। फिल्म में मिस्ट्री भी है और बहुत सारा ड्रामा भी।

3/10यह फिल्म भी 1 अप्रैल को ही रिलीज होगी। कहानी साल 1996 की एक सच्ची घटना पर आधारित है। रोमांच से भरपूर इस फिल्म में 2 टीमें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने निकलती हैं, लेकिन एक भयानक बर्फीले तूफान के बीच फंस जाती हैं।

4/10यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी पसंदीदा एनिमेटेड फिल्म रही है। अब इसका पार्ट-2 आ चुका है जिसमें और भी ढेर सारा धमाल और मस्ती होने वाली है। मेविस और जोनाथन का बेटा डेनिस आ चुका है, लेकिन दादा ड्रैकुला को इस बात की चिंता है कि उनका पोता एक असली वैम्पायर है भी या नहीं। यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।

5/10नेटफ्लिक्स पर 1 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर से शुरू होती है। जहां से भागे 4 बिगड़े हुए जानवरों की मस्ती लौटने वाली है। मजेदार बात यह है कि नेटफ्लिक्स ये सभी पार्ट एक साथ रिलीज करेगा।

6/10टॉम क्रूज की एक्शन और थ्रिलर से लबरेज इस सुपरहिट मूवी सीरीज के सभी पार्ट्स अब रिलीज हो चुके हैं। यह फिल्में भी आप 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

7/10यह फिल्म हाईस्कूल की एक स्टूडेंट कोयुकी हिकावा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी यादों की वजह से सबसे दूरी बनाकर रखती है। उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब स्कूल के 3 दोस्त उसे अकेलेपन से बाहर निकालते हैं। यह 2 अप्रैल को रिलीज होगी।

8/10किटी की लव लाइफ और उसके सीनियर ईयर की मस्ती इस नए सीजन में और भी बढ़ने वाली है। पिछला सीजन लोगों को काफी पसंद आया था और अब नए सीजन में नई चुनौतियां और ट्विस्ट होंगे। इसे आप 2 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

9/10रवि किशन एक बार फिर त्यागी जी बनकर पटपड़गंज कोर्ट में लौट रहे हैं। इस बार उनकी नई जजशिप और वकीलों के बीच की मजेदार खींचतान समा बांधने वाली है। इस सीरीज को आप 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

10/10एक डॉक्टर अपनी बेटियों के साथ साउथ अफ्रीका में छुट्टियां मनाने जाता है, लेकिन वहां उनका सामना एक आदमखोर शेर से हो जाता है। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसे आप 7 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
