नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रोमांच और हॉरर का तड़का, जानिए अपकमिंग फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रोमांच, हॉरर और डॉक्यूमेंट्री का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। 8 से 13 अप्रैल के बीच कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके लिए क्या बेस्ट है।

Puneet ParasharApr 04, 2026 11:30 am IST
1/9

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आने वाली फिल्में-सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के साथ-साथ उन दर्शकों के लिए भी बहुत कुछ है, जिन्हें कुछ हटकर और ऑफबीट देखना पसंद है। नेटफ्लिक्स ने इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री की लिस्ट जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी जायंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स आपके लिए क्या कुछ लेकर आया है।

2/9

ट्रस्ट मी: द फाल्स प्रॉफेट

यह सच्ची घटना पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो 8 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें एक कल्ट एक्सपर्ट और फिल्ममेकर एक सीक्रेट कम्युनिटी में घुसकर एक ढोंगी बाबा का पर्दाफाश करने की कोशिश करते हैं।

3/9

स्क्रीम

अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं तो 10 अप्रैल को 'स्क्रीम' का नया पार्ट वापस आ रहा है। पहले हमले के 25 साल बाद एक नया 'घोस्टफेस' कातिल यंग लड़कों को अपना शिकार बना रहा है। इस खूनी खेल को रोकने के लिए पुराने दोस्तों को फिर साथ आना पड़ेगा।

4/9

टेम्पटेशन आइलैंड सीजन 2

रियलिटी टीवी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का दूसरा सीजन 10 अप्रैल से स्ट्रीम होगा। इस शो में चार कपल अपने रिश्ते की मजबूती को परखने के लिए अलग होते हैं और विला में नए सिंगल्स के साथ वक्त बिताते हैं। प्यार और धोखे के बीच झूलता यह शो हमेशा के काफी पॉपुलर रहा है।

5/9

थ्रैश

10 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'थ्रैश' एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सर्वाइवल थ्रिलर है। कहानी एक ऐसे शहर की है जहां भयानक समुद्री तूफान के साथ-साथ खून की प्यासी शार्क के हमले शुरू हो जाते हैं।

6/9

टर्न ऑफ द टाइड सीजन 3

पॉपुलर सीरीज 'टर्न ऑफ द टाइड' का तीसरा 10 अप्रैल को रिलीज होगा। यह फिनाले सीजन होगा। इस पार्ट में दोस्तों का एक ग्रुप जस्टिस के लिए सरकारी अधिकारियों और खूंखार गैंग्स से लोहा लेता नजर आएगा।

7/9

अ क्वाइट प्लेस पार्ट 2

इस फिल्म का पहला पार्ट बहुत दमदार रहा था और इस बार कहानी और आगे बढ़ेगी। अब परग्रही जीवों और सस्पेंस से भरी फिल्म 'अ क्वाइट प्लेस पार्ट 2' नेटफ्लिक्स पर 11 अप्रैल को रिलीज होगी। लेकिन अब चुनौती यह है कि एबॉट परिवार को अपना सुरक्षित ठिकाना छोड़कर अब बाहर की खतरनाक दुनिया में निकलना होगा, जहां आवाज सुनकर हमला करने वाले जीव मौत बनकर मंडरा रहे हैं।

8/9

हैलोवीन एंड्स

हैलोवीन सीरीज की अगली कड़ी 'हैलोवीन एंड्स' नेटफ्लिक्स पर 13 अप्रैल को रिलीज होगी। कहानी की बात करें तो लॉरी स्ट्रोड को शक है कि शहर में हो रही नई रहस्यमयी मौतों के पीछे नकाबपोश कातिल माइकल मायर्स का ही हाथ है। लॉरी और माइकल के बीच का यह अंतिम मुकाबला भयानक होगा।

9/9

द मेन हू बिल्ट अमेरिका: फ्रंटियर्समेन

इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह शानदार मिनी-सीरीज 13 अप्रैल को रिलीज होगी। यह सीरीज अमेरिकन क्रांति से लेकर कैलिफोर्निया गोल्ड रश तक के उन हीरोज की कहानी दिखाती है, जिन्होंने अमेरिका को वो बनाया जो ये आज है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रोमांच और हॉरर का तड़का, जानिए अपकमिंग फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट