OTT Releases This Week: क्राइम से कॉमेडी तक ये हैं हफ्ते की बड़ी ओटीटी रिलीज, ओ रोमियो भी लिस्ट में

ओटीटी पर कुछ नया खंगाल रहे हैं तो आपके यहां नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट है। इसमें शाहिद कपूर की ओ रोमियो अगर आपने थिएटर में मिस कर दी है तो देख सकते हैं। शनाया की भी एक फिल्म है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Kajal SharmaApr 06, 2026 06:45 am IST
1/8

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये धमाकेदार मूवीज

ओटीटी पर इस हफ्ते हिंदी दर्शकों के लिए मजेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। ओ रोमियो जैसी रोमांट्रिक क्राइम से लेकर द बिग मिस्टेक जैसी फैमिली क्राइम कॉमेडी तक... इस हफ्ते आप न्यू रिलीज में घर बैठे क्या देख सकते हैं, चेक कर लें पूरी लिस्ट।

2/8

ओ रोमियो

इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो है। यह एक रोमांटिक क्राइम-ड्रामा है जो अंडरवर्ल्ड और प्यार की एक उलझी हुई कहानी है। शाहिद कपूर को एक बार फिर इंटेंस लुक में देखना फैंस के लिए ट्रीट होगा। मूवी 10 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। शाहिद और तृप्ति की फ्रेश केमिस्ट्री देखना चाहते हों तो ये फिल्म देख सकते हैं।

3/8

तू या मैं

फिल्म दो सर्वाइल थ्रिलर है जिसमें एक अमीर इन्फ्लुएंसर (शनाया कपूर) और नाला सोपारा का रैपर जो रील्स बनाता है, की कहानी है। दोनों एक वीडियो के लिए कोलैब करते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। शनाया प्रेग्नेंट हो जाती हैं। रैपर ब्रेक चाहता है। दोनों गोवा जाते हैं। वहां पूल दोनों ऐसे पूल मं फंस जाते हैं जिसमें मगरमच्छ होते हैं। मूवी द पूल से इंस्पायर्ड है। ये मूवी आप 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4/8

द बॉयज सीजन 5

दुनियाभर में मशहूर इस सुपरहीरो सीरीज का आखिरी सीजन शुरू हो रहा है। 'होमलैंडर' और 'बुचर' के बीच की आखिरी जंग देखने के लिए फैंस बेताब हैं। 8 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। अगर आप डार्क सुपरहीरो एक्शन और सटायर के शौकीन हैं तो देख सकते हैं।

5/8

स्टार वार्स: मॉल - शैडो लॉर्ड

साई-फाई (साइंस फिक्शन) फैंस के लिए 6 अप्रैल को 'डार्थ मॉल' की कहानी रिलीज हो रही है। यह सीरीज हिंदी में भी उपलब्ध है। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

6/8

द बिग मिस्टेक

डेन लेवी की यह कॉमेडी फैमिली सीरीज उन लोगों के लिए है जो अलग तरह का कंटेंट देखना चाहते हैं। यह गलतियों और उनसे पैदा हुए मजेदार हालातों की एक इंट्रेस्टिंग कहानी है। इसमें एक भाई-बहन की जोड़ी क्राइम में फंस जाती है। 9 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

7/8

कप्तान

साकिब सलीम स्टारर कप्तान एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज हैहै। इसमें एक निडर पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है जो अपराध को जड़ से मिटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह 3 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है इसे आप फ्री में देख सकते हैं।

8/8

मामला लीगल है सीजन 2

सीजन 2 में वीडी त्यागी एक बिल्कुल नए रोल में हैं। वह वकील नहीं बल्कि जज बन गए हैं। लेकिन काला कोट उतारकर जज की कुर्सी पर बैठना उनके लिए आसान नहीं है, बल्कि कोर्टरूम का पागलपन और भी बढ़ गया है। फिल्म में उनकी चुनौतियां दिखाई गई हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Releases This Week: क्राइम से कॉमेडी तक ये हैं हफ्ते की बड़ी ओटीटी रिलीज, ओ रोमियो भी लिस्ट में