Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ी 'रामायण' में राम और रावण ने वसूली मोटी रकम, ये कलाकार है सबसे सस्ता स्टार

'रामायण' में रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से काफी बज बना हुआ था।

Priti KushwahaApr 03, 2026 09:50 pm IST
1/7

4000 करोड़ी 'रामायण' में राम और रावण ने वसूली मोटी रकम

Ramayana Movie Star Cast Fees: नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से काफी बज बना हुआ था। ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इस बिग बजट फिल्म के लिए स्टार्स ने कितनी मोटी रकम वसूली है। तो चलिए जानते हैं...

2/7

रणबीर कपूर

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने हर पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये चार्ज किए, यानी कुल 150 करोड़ रुपये, जो उनकी पिछली कमाई के मुकाबले एक बहुत बड़ी छलांग है।

3/7

ब्रह्मास्त्र के लिए मिले इतने

न्यूज 18 के अनुसार रणबीर ने 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के लिए, 25-30 करोड़ रुपये कमाए थे। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लिए, कथित तौर पर उन्हें 30-35 करोड़ रुपये के साथ-साथ मुनाफे में भी हिस्सा मिला।

4/7

साई पल्लवी

खबरों के मुताबिक, साई पल्लवी ने हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं, जिससे इस फ्रेंचाइजी के लिए उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये हो जाती है। यह उनके साउथ इंडियन प्रोजेक्ट्स के लिए मिलने वाले 2.5-3 करोड़ रुपये के फीस से कई गुना ज्यादा रकम है।

5/7

यश

कन्नड़ सुपरस्टार यश दो-भाग वाली एपिक फिल्म के हर हिस्से में रावण की भूमिका के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है। इस हिसाब से उन्होंने कुल 100 करोड़ रुपये लिए हैं। यह KGF: Chapter 1 और Chapter 2 के समय के उनके 30-35 करोड़ रुपये के रेंज से काफी ज्यादा है।

6/7

सनी देओल

खबरों के मुताबिक, सनी देओल 'रामायण' में हनुमान की भूमिका में हैं। सनी इसके हर हिस्से के लिए 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं, जिससे उनकी कुल फीस 40 करोड़ रुपये हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह उनकी पिछली फिल्म 'गदर 2' (2023) की फीस के बराबर ही है, जिसके लिए उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये मिले थे।

7/7

रवि दुबे

खबरों के मुताबिक, टीवी स्टार रवि दुबे 'रामायण' में लक्ष्मण के रोल के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह रकम दोनों हिस्सों के लिए है या सिर्फ एक के लिए, लेकिन यह अब तक फिल्मों से मिलने वाली उनकी सबसे बड़ी फीस है। यही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि यह उनके टीवी करियर की कमाई से भी ज्यादा है। (डिसक्लेमर: स्टार्स के फीस के आंकड़े सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिखा गया है। मेकर्स या स्टार्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।)

Hindi NewsफोटोमनोरंजनRamayana Cast Fees: 4000 करोड़ी 'रामायण' में राम और रावण ने वसूली मोटी रकम, ये कलाकार है सबसे सस्ता स्टार