
Ramayana Movie Star Cast Fees: नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से काफी बज बना हुआ था। ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इस बिग बजट फिल्म के लिए स्टार्स ने कितनी मोटी रकम वसूली है। तो चलिए जानते हैं...

2/7टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर ने हर पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये चार्ज किए, यानी कुल 150 करोड़ रुपये, जो उनकी पिछली कमाई के मुकाबले एक बहुत बड़ी छलांग है।

3/7न्यूज 18 के अनुसार रणबीर ने 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के लिए, 25-30 करोड़ रुपये कमाए थे। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लिए, कथित तौर पर उन्हें 30-35 करोड़ रुपये के साथ-साथ मुनाफे में भी हिस्सा मिला।

4/7खबरों के मुताबिक, साई पल्लवी ने हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं, जिससे इस फ्रेंचाइजी के लिए उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये हो जाती है। यह उनके साउथ इंडियन प्रोजेक्ट्स के लिए मिलने वाले 2.5-3 करोड़ रुपये के फीस से कई गुना ज्यादा रकम है।

5/7कन्नड़ सुपरस्टार यश दो-भाग वाली एपिक फिल्म के हर हिस्से में रावण की भूमिका के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है। इस हिसाब से उन्होंने कुल 100 करोड़ रुपये लिए हैं। यह KGF: Chapter 1 और Chapter 2 के समय के उनके 30-35 करोड़ रुपये के रेंज से काफी ज्यादा है।

6/7खबरों के मुताबिक, सनी देओल 'रामायण' में हनुमान की भूमिका में हैं। सनी इसके हर हिस्से के लिए 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं, जिससे उनकी कुल फीस 40 करोड़ रुपये हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह उनकी पिछली फिल्म 'गदर 2' (2023) की फीस के बराबर ही है, जिसके लिए उन्हें करीब 20 करोड़ रुपये मिले थे।

7/7खबरों के मुताबिक, टीवी स्टार रवि दुबे 'रामायण' में लक्ष्मण के रोल के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह रकम दोनों हिस्सों के लिए है या सिर्फ एक के लिए, लेकिन यह अब तक फिल्मों से मिलने वाली उनकी सबसे बड़ी फीस है। यही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि यह उनके टीवी करियर की कमाई से भी ज्यादा है। (डिसक्लेमर: स्टार्स के फीस के आंकड़े सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिखा गया है। मेकर्स या स्टार्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।)
