Ramayana Records: बजट से लेकर OTT और म्यूजिक तक, अभी से 9 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है 'रामायण'

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का अभी तक तो ट्रेलर भी नहीं आया है, और अभी से यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसे इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है।

Puneet ParasharApr 07, 2026 10:51 am IST
1/10

रिलीज से पहले ही ये रिकॉर्ड तोड़ चुकी है रामायण

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है और इसने अभी से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म का फाइनल ट्रेलर अभी आया भी नहीं है और अभी से यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपनी ग्रैंडनेस और भारी-भरकम बजट के कारण चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के VFX से लेकर इसकी स्टार कास्ट और बाकी तमाम चीजें लगातार सुर्खियों में हैं। तो चलिए जानते हैं वो रिकॉर्ड तो यह फिल्म इसकी रिलीज से पहले ऑलरेडी तोड़ चुकी है।

2/10

4,000 करोड़ का बजट, अब तक की सबसे महंगी फिल्म

'रामायण' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर कुल बजट ₹4,000 करोड़ (करीब 500 मिलियन डॉलर) रखा गया है। इसने 'कल्कि 2898 AD' (₹600 करोड़) और 'बाहुबली' सीरीज जैसे पुराने सभी रिकॉर्ड्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट मार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' से भी ज्यादा है।

3/10

रणबीर कपूर बने बॉलीवुड के सबसे महंगे 'राम'

भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अपनी फीस से भी नया बेंचमार्क सेट किया है। रणबीर को दोनों पार्ट्स के लिए ₹150 करोड़ फीस मिली हैं। यानी हर फिल्म के लिए वह करीब ₹75 करोड़ चार्ज कर रहे हैं। यह किसी भी बॉलीवुड एक्टर के लिए अब तक की सबसे बड़ी फीस बताई जा रही है।

4/10

मेकर्स ने ठुकराया ₹700 करोड़ का डिजिटल ऑफर

फिल्म के OTT राइट्स ने भी रिकॉर्ड तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने ₹700 करोड़ के डिजिटल राइट्स ऑफर को ठुकरा दिया है। अब उनकी नजरें ₹1,000 करोड़ की मेगा डील पर है। अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास की सबसे महंगी ओटीटी डील बन जाएगी। आज तक किसी फिल्म को ओटीटी पर इतना महंगा दाम नहीं मिला है।।

5/10

शेयर मार्केट में भी दिखा 'रामायण' का जादू

इस फिल्म ने बिजनेस की दुनिया में भी हलचल मचा दी है। 'रामायण' दुनिया भर में रिलीज की जाएगी और इसके बज के चलते प्रोडक्शन कंपनी 'प्राइम फोकस' के शेयरों की कीमतों में 30% का उछाल आया है।

6/10

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने यूट्यूब पर भी किया कमाल

फिल्म के पहले टीजर 'रामा' ने यूट्यूब पर रिलीज होने के महज 24 घंटों के भीतर 18 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। रणबीर कपूर को राम के अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यूट्यूब पर फिल्म के टीजर पर व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। एक दो नहीं बल्कि 8 ऑस्कर जीत चुकी हॉलीवुड स्टूडियो DNEG इस भारतीय फिल्म का VFX और टेक्निकल डिपार्टमेंट संभाल रहा है।

7/10

पहली बार साथ काम कर रहे 2 ऑस्कर विनर म्युजिशियन्स

भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब दो ऑस्कर विनर म्युजिशियन्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान किसी फिल्म का म्यूजिक बनाने के लिए साथ आए हैं। यह कोलैबोरेशन फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान दिलाएगा।

8/10

हॉलीवुड के 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसा होगा लेवल

फिल्म की तुलना हॉलीवुड की कल्ट मूवी 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' ट्रॉयलजी से की जा रही है। दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का रनटाइम करीब 6 घंटे का होगा। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसके लिए जबरदस्त तैयारी की है, जिसमें बड़े पैमाने पर प्री-विजुअलाइजेशन और स्टोरीबोर्डिंग का इस्तेमाल किया गया है।

9/10

दुनिया भर में AI और IMAX का यूनिक एक्सपीरियंस

फिल्म को खास तौर पर IMAX फॉर्मेट के लिए शूट किया जा रहा है ताकि दर्शकों को वर्ल्ड क्लास विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके। इसके साथ ही, इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने के लिए AI डबिंग टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है, जिससे अलग-अलग भाषाओं में इसे आराम से एन्जॉय किया जा सके।

10/10

रणबीर कपूर की रामायण में लगेगा सितारों का मेला

रणबीर कपूर की रामायण में एक से बढ़कर एक स्टार्स नजर आएंगे। हर अहम किरदार को निभाने के लिए मेकर्स ने एक हुनरमंद और डेडिटेकेड एक्टर को चुना है। सनी देओल से लेकर यश और सई पल्लवी से लेकर रणबीर कपूर तक फिल्म में हर छोटे बड़े किरदार को एक टैलेंटेड एक्टर प्ले करेगा।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनRamayana Records: बजट से लेकर OTT और म्यूजिक तक, अभी से 9 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है 'रामायण'