
बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बीच खास रिश्ता है। अंबानी परिवार के हर जश्न में बॉलीवुड के ये सितारे शामिल होते हैं। ऐसी कल रात की शाम बेहद खास रही। NMACC की तीसरी एनिवर्सरी पर ये सितारे एक साथ नजर आए।

2/12NMACC की तीसरे एनिवर्सरी पर सलमान खान अलग ही अंदाज में नजर आए। एक्टर ने काले या ब्लू रंग के सूट की जगह बेज रंग का सूट पहना। इस लुक को एक्टर ने लाइट ब्लू रंग की शर्ट के साथ मैच किया। सलमान के इस लुक की चर्चा हो रही है। इस उम्र में भी एक्टर को सबसे खूबसूरत एक्टर बताया जा रहा है।

3/12धुरंधर से धमाका कर रहे रणवीर सिंह ने काले रंग के इस गलाबंद सूट से अपने लुक को पूरा किया। चश्मे के साथ पोज दिए। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि धुरंधर रिलीज होते ही एक्टर ने वजन कम किया है।

4/12काजोल, हमेशा की तरह अलग ही नजर आई। इस मौके पर एक्ट्रेस ने हल्के ग्रे रंग के सूट को चुना। उन्होंने इस लुक को वाइट अंडर टॉप से पूरा किया।

5/12अनन्या पांडे इस इवेंट में वाइट चिकनकारी सूट में पहुंची थीं।माथे पर बिंदी और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

6/12रवीना टंडन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को इस खूबसूरत साड़ी से पूरा किया। गले में नीले रंग का मोतियों वाला नेकलेस भी नजर आ रहा है।

7/12पेरेंट्स बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक और सिद्धार्थ ने वाइट आउटफिट के साथ अपना लुक पूरा किया।

8/12सोनाली बेंद्रे अपने इस सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आई। उन्होंने लॉन्ग प्रिंटेड शर्ट के साथ वाइट शर्ट कैरी की हुई थी।

9/12जैकी श्रॉफ पत्नी आयेशा के साथ पहुंचे थे। एक्टर वाइट कुर्ते में नजर आए। पेड़ पौधे लगाने को बढ़ावा दे रहे जैकी ने एक पौधे के साथ पोज दिया।

10/12शाहिद कपूर यहां अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। शाहिद ने काले रंग के सूट के साथ अपना लुक पूरा किया था। वहीं मीरा सिल्वर और पिंक शरारा स्टाइल आउटफिट में नजर आई।

11/12सुनील शेट्टी पत्नी माना के साथ इस इवेंट में शामिल हुए। इस मौके पर एक्टर ने ग्रे बंदगला ओवरकोट को ब्लैक पैंट के साथ मैच किया था। वहीं माना नीले रंग के सूट सेट में नजर आई।

12/12नए-नए पापा बने विकी कौशल भी इस इवेंट में शामिल हुए। एक्टर ने हाथ जोड़कर पैपराजी का शुक्रिया किया। पोज दिए। इस मौके पर एक्टर ने ब्लैक शेरवानी स्टाइल आउटफिट कैरी किया हुआ था।
