नए एक्टर्स पर भारी पड़ा सलमान खान का लुक, NMACC एनिवर्सरी में शामिल हुए रणवीर, विकी, सिद्धार्थ

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर NMACCकी तीसरी एनिवर्सरी पर पूरा बॉलीवुड एक बार फिर एक छत के नीचे नजर आए। सलमान खान, रणवीर सिंह, विकी कौशल समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अंबानी परिवार के इस जश्न में शामिल हुए। इस दौरान सलमान के लुक्स की खूब चर्चा हो रही है। 

Usha ShrivasApr 04, 2026 08:33 am IST
1/12

NMACC एनिवर्सरी में बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बीच खास रिश्ता है। अंबानी परिवार के हर जश्न में बॉलीवुड के ये सितारे शामिल होते हैं। ऐसी कल रात की शाम बेहद खास रही। NMACC की तीसरी एनिवर्सरी पर ये सितारे एक साथ नजर आए।

2/12

सलमान खान

NMACC की तीसरे एनिवर्सरी पर सलमान खान अलग ही अंदाज में नजर आए। एक्टर ने काले या ब्लू रंग के सूट की जगह बेज रंग का सूट पहना। इस लुक को एक्टर ने लाइट ब्लू रंग की शर्ट के साथ मैच किया। सलमान के इस लुक की चर्चा हो रही है। इस उम्र में भी एक्टर को सबसे खूबसूरत एक्टर बताया जा रहा है।

3/12

रणवीर सिंह

धुरंधर से धमाका कर रहे रणवीर सिंह ने काले रंग के इस गलाबंद सूट से अपने लुक को पूरा किया। चश्मे के साथ पोज दिए। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि धुरंधर रिलीज होते ही एक्टर ने वजन कम किया है।

4/12

काजोल

काजोल, हमेशा की तरह अलग ही नजर आई। इस मौके पर एक्ट्रेस ने हल्के ग्रे रंग के सूट को चुना। उन्होंने इस लुक को वाइट अंडर टॉप से पूरा किया।

5/12

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे इस इवेंट में वाइट चिकनकारी सूट में पहुंची थीं।माथे पर बिंदी और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

6/12

रवीना टंडन

रवीना टंडन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को इस खूबसूरत साड़ी से पूरा किया। गले में नीले रंग का मोतियों वाला नेकलेस भी नजर आ रहा है।

7/12

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी

पेरेंट्स बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक और सिद्धार्थ ने वाइट आउटफिट के साथ अपना लुक पूरा किया।

8/12

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे अपने इस सिंपल और एलिगेंट लुक में नजर आई। उन्होंने लॉन्ग प्रिंटेड शर्ट के साथ वाइट शर्ट कैरी की हुई थी।

9/12

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ पत्नी आयेशा के साथ पहुंचे थे। एक्टर वाइट कुर्ते में नजर आए। पेड़ पौधे लगाने को बढ़ावा दे रहे जैकी ने एक पौधे के साथ पोज दिया।

10/12

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर यहां अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। शाहिद ने काले रंग के सूट के साथ अपना लुक पूरा किया था। वहीं मीरा सिल्वर और पिंक शरारा स्टाइल आउटफिट में नजर आई।

11/12

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना

सुनील शेट्टी पत्नी माना के साथ इस इवेंट में शामिल हुए। इस मौके पर एक्टर ने ग्रे बंदगला ओवरकोट को ब्लैक पैंट के साथ मैच किया था। वहीं माना नीले रंग के सूट सेट में नजर आई।

12/12

विकी कौशल

नए-नए पापा बने विकी कौशल भी इस इवेंट में शामिल हुए। एक्टर ने हाथ जोड़कर पैपराजी का शुक्रिया किया। पोज दिए। इस मौके पर एक्टर ने ब्लैक शेरवानी स्टाइल आउटफिट कैरी किया हुआ था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननए एक्टर्स पर भारी पड़ा सलमान खान का लुक, NMACC एनिवर्सरी में शामिल हुए रणवीर, विकी, सिद्धार्थ