
तुम से तुम तक की मीरा असल जिंदगी में दिखती हैं ऐसी। फिल्मों और टीवी शोज में कर चुकी हैं काम। अब मीरा बन कर रही हैं देश को एंटरटेन।

2/10सीरियल तुम से तुम तक में मीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस डॉली चावला अपने किरदार के लिए पसंद की जा रही हैं। हालांकि उनका रोल नेगेटिव है।

3/10डॉली सालों से एंटरटेनमेंट का हिस्सा हैं। उन्हें एकाध फिल्म और टीवी शोज में छोटे किरदारों में देखा गया है। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग के बाद इन्हीं किरदारों से पहचान बनाने की कोशिश की थी।

4/10डॉली ने साल 2016 में आई फिल्म गांधीगिरी में एक छोटा सा रोल निभाया था। इसके बाद एश्ले में इन्हें देखा गया। फिल्म लव शव प्यार व्यार में भी नजर आई थीं।

5/10डॉली ने टीवी शो शादी के सियापे, सावधान इंडिया, FIR, क्राइम पट्रोल के भी एकाध एपिसोड में काम किया है। जिंदगी मेरे घर आना, रॉंगलीला, मनघडंत में भी नजर आई। दिल से दिल नाम के वीडियो में भी काम किया।

6/10डॉली को हंगामा टीवी की सीरीज हसरतें में पसंद किया गया। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने एक ऐसा किरदार निभाया था जो अपनी ख्वाइश को दबाती हैं।

7/10अब डॉली सीरियल तुम से तुम तक में मीरा नाम का नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। सीरियल में उन्हें हमेशा फॉर्मल आउटफिट में ही देखा जाता है। लेकिन असली जिंदगी में डॉली बेहद फैशनेबल हैं।

8/10डॉली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में उनका एकदम अलग ही रूप नजर आ रहा है।

9/10सीरियल में मीरा अपने बॉस आर्य वर्धन को प्यार करती है। इसलिए वो अनु के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। चल रहे ट्रैक में मीरा अनु की शादी रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती दिखेंगी।

10/10डॉली अपने किरदार मीरा के लिए पसंद की जा रही हैं। वो नेगेटिव रोल में भी छा गई हैं। आने वाले एपिसोड में अनु, मीरा और आर्य का ट्रैक दिखाया जाएगा।
