पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 इंडियन फिल्में, नंबर- 1 पर 'धुरंधर' नहीं, इस सस्पेंस थ्रिलर ने बनाई जगह

आज हम आपको पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में नंबर पर 'धुरंधर' नहीं, बल्कि एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

Priti KushwahaApr 06, 2026 07:45 pm IST
1/11

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 इंडियन फिल्में

पाकिस्तानी भी इंडियन फिल्मों और सीरीज के उतने ही दीवाने हैं, जितने की भारतीय। आज हम आपको पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में नंबर पर 'धुरंधर' नहीं, बल्कि एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। तो चलिए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट...

2/11

मर्दानी 3

 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी को फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है।

3/11

पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन

पॉपुलर सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स से प्रेरित फीचर फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये सीरीज अब ट्रेंड कर रही है। नेटफ्लिक्स पर ये दूसरे नंबर पर है।  

4/11

धुरंधर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

5/11

अनोरा

एक सेक्स वर्कर की कहानी को पर्दे पर बखूबी उतारने वाली फिल्म 'अनोरा' को 97वें एकेडमी में बेस्ट फिल्म के साथ कुल पांच ऑस्कर अवॉर्ड मिले। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

6/11

बॉर्डर 2

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की। ऐसे में अब ये फिल्म  ओटीटी पर आने के बाद पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

7/11

वॉर मशीन

'वॉर मशीन' एक साई-फाई एक्शन थ्रिलर है जो 6 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई। 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा था।  यह फिल्म भी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। ये मूवी छठे नंबर पर है।

8/11

मेड इन कोरिया

'मेड इन कोरिया' 2026 में रिलीज हुई एक भारतीय कॉमेडी ड्रामा फिल्म है , जो एक युवा पीढ़ी के विकास पर आधारित है। इसे रा. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म सातवें नंबर पर है।

9/11

ग्लैडियेटर 2

 ग्लैडियेटर 2 साल 2024 की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-निर्माण रिडली स्कॉट ने किया है। यह फिल्म  ग्लैडियेटर (2000) का सीक्वल है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म आठवें नंबर पर है।

10/11

विक्ड

विक्ड साल 2024 में रिलीज हुई एक अमेरिकी म्यूजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन जॉन एम. चू ने किया है। यह फिल्म ग्रेगरी मैगुइरे के उपन्यास और प्रसिद्ध स्टेज म्यूजिकल पर आधारित है, जो ओज के जादूगर की कहानी से पहले एल्फाबा (हरी चुड़ैल) और ग्लिंडा (अच्छी चुड़ैल) की दोस्ती को दिखाती है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे हैं। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नौवें नंबर पर है।

11/11

राजी

फिल्म 'राजी' साल 2018 में रिलीज हुई थी। मूवी की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट थीं और उनके अपोजिट विकी कौशल थे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इंडियन स्पाई की कहानी थी। ये फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स ट्रेंड में 10वें पर है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनपाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 इंडियन फिल्में, नंबर- 1 पर 'धुरंधर' नहीं, इस सस्पेंस थ्रिलर ने बनाई जगह