
एक्टर्स की लाइफ में काफी कुछ होता रहता है। कुछ को तो पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ता है। अब आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनके पति ने ही उन्हें गोली से मार दिया था वो भी उनके बेटे के बर्थडे पर।

2/8जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं सईदा खान। सईदा मुस्लिम परिवार से थीं। सईदा ने फिल्ममेकर एचएच रवैल की मदद से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी और उन्हें फिल्म अपना हाथ जगन्नाथ से फेम मिला। इस फिल्म में उनके साथ किशोर कुमार थे और कांच की गुड़िया में उन्होंने मनोज कुमार के साथ काम किया था।

3/8हालांकि फिर सईदा का करियर उतना शानदार न हीं चला और फिर वह बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करने लगीं।

4/8इसी दौरान उन्हें डायरेक्टर बृज सदनाह से प्यार हो गया। दोनों की शादी हुई और 2 बच्चे हुए एक बेटा कमल और एक बेटी नम्रता। कमल ने तो कुछ फिल्मों में काम भी किया है।

5/821 अक्टबर 1990 में सईदा के बेटे कमल का 20वां बर्थडे था। सईदा अपने बेटे के बर्थडे के लिए तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान कमल के पिता ने शराब के नशे में सईदा और बेटी को गोली मार दी। इतना ही नहीं बेटे को भी गोली मारने के बाद उन्होंने अपनी जान ले ली। इस दौरान सईदा की मौत हो गई थी।

6/8कमल ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे भी गोली लगी थी और बुलेट मेरी गर्दन के पास से निकली थी। मैं बच गया था। मेरे बचने की कोई लॉजिकल वजह नहीं थी। मेरे बच निकलने का एक कारण था। मुझे आगे बढ़ने दो और उस कारण को खोजने दो, मुझे एक अच्छा जीवन जीने दो।'

7/8कमल ने आगे कहा था, 'मैं अपनी मां और बहन को अस्पताल लेकर गया था। मुझे भी गोली लगी थी। लेकिन अस्पताल के पास ज्यादा बेड नहीं थे। मैंने डॉक्टर से कहा कि आप मेरी मां और बहन को जिंदा करने की कोशिश करो। मैं अपने पिता को भी देख रहा था। मेरा दोस्त मुझे दूसरे अस्पताल लेकर गया। जब सर्जरी के बाद मैं उठा तो मैंने देखा पूरा परिवार खत्म हो गया।'

8/840 की उम्र में ही सईदा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। हालांकि उनकी स्टोरी आज तक सबके रोंगटे खड़े कर देती है।
