ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे कोरियोग्राफर, एक हैं करोड़ों की मालकिन; कई एक्टर्स तक को छोड़ दिया पीछे

आज हम आपको एक ऐसी कोरियोग्राफर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी नेटवर्थ 300 करोड़ से ज्यादा की है। इतना ही नहीं वह अपनी कमाई के मामले में कई एक्टर्स तक को पछाड़ देती हैं।

Sushmeeta SemwalApr 04, 2026 02:13 pm IST
1/8

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कोरियोग्राफर

बॉलीवुड स्टार्स और एक्टर्स तो बहुत कमाई करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके स्टार्स को डांस सिखाने वाले कोरियोग्राफर्स भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

2/8

फराह खान

आज हम आपको एक ऐसे ही कोरियोग्राफर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी नेटवर्थ इतनी है, जिनी कुछ एक्टर्स की भी नहीं होती है। जिस कोरियोग्राफर की हम बात कर रहे हैं वह हैं फराह खान

3/8

फराह की नेटवर्थ

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान की नेटवर्थ टाइम्स के मुताबिक 300 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह एक गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए 50 लाख रुपये लेती हैं। वैसे इन दिनों फराह यूट्यूब चैनल से भी कमाई करती हैं। फराह का कहना है कि वह यूट्यूब से ज्यादा कमाई करती हैं।

4/8

प्रभुदेवा

फराह के अलावा कुछ फेमस कोरियोग्राफर की नेटवर्थ भी आपको बताते हैं जैसे प्रभुदेवा के डांस के तो सभी दीवाने हैं। उनके डांस स्किल्स बिल्कुल अलग हैं और उनको कॉपी करना आसान नहीं है। उनकी नेटवर्थ लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक 175 करोड़ है।

5/8

रेमो डिसूजा

रेमो डिसूजा भी टैलेंटेड कोरियोग्राफर हैं। वह मूवीज में सॉन्ग कोरियोग्राफ करने के अलावा वह रिएलिटी डांस शोज भी जज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो की नेटवर्थ 81.35 करोड़ है।

6/8

टेरेंस लुईस

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 करोड़ है।

7/8

फराह की स्ट्रगल लाइफ

फराह के बारे में बता दें कि उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा। उनके पिता स्टंटमैन से डायरेक्टर बने थे और एक बार उन्हें एक फिल्म के दौरान इतना नुकसान हुआ कि सब खो दिया। हालांकि फराह ने फिर अपनी लाइफ के सारे स्ट्रगल झेलने के बाद इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।

8/8

फराह की हिट फिल्में

फराह वैसे डायरेक्टर भी हैं और उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खां और हैप्पी न्यू ईयर फिल्म डायरेक्ट कर चुकी हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे कोरियोग्राफर, एक हैं करोड़ों की मालकिन; कई एक्टर्स तक को छोड़ दिया पीछे