
बॉलीवुड स्टार्स और एक्टर्स तो बहुत कमाई करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके स्टार्स को डांस सिखाने वाले कोरियोग्राफर्स भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

2/8आज हम आपको एक ऐसे ही कोरियोग्राफर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी नेटवर्थ इतनी है, जिनी कुछ एक्टर्स की भी नहीं होती है। जिस कोरियोग्राफर की हम बात कर रहे हैं वह हैं फराह खान

3/8टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फराह खान की नेटवर्थ टाइम्स के मुताबिक 300 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह एक गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए 50 लाख रुपये लेती हैं। वैसे इन दिनों फराह यूट्यूब चैनल से भी कमाई करती हैं। फराह का कहना है कि वह यूट्यूब से ज्यादा कमाई करती हैं।

4/8फराह के अलावा कुछ फेमस कोरियोग्राफर की नेटवर्थ भी आपको बताते हैं जैसे प्रभुदेवा के डांस के तो सभी दीवाने हैं। उनके डांस स्किल्स बिल्कुल अलग हैं और उनको कॉपी करना आसान नहीं है। उनकी नेटवर्थ लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक 175 करोड़ है।

5/8रेमो डिसूजा भी टैलेंटेड कोरियोग्राफर हैं। वह मूवीज में सॉन्ग कोरियोग्राफ करने के अलावा वह रिएलिटी डांस शोज भी जज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो की नेटवर्थ 81.35 करोड़ है।

6/8कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। उनकी नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 करोड़ है।

7/8फराह के बारे में बता दें कि उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा। उनके पिता स्टंटमैन से डायरेक्टर बने थे और एक बार उन्हें एक फिल्म के दौरान इतना नुकसान हुआ कि सब खो दिया। हालांकि फराह ने फिर अपनी लाइफ के सारे स्ट्रगल झेलने के बाद इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।

8/8फराह वैसे डायरेक्टर भी हैं और उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खां और हैप्पी न्यू ईयर फिल्म डायरेक्ट कर चुकी हैं।
