क्या आप जानते हैं पहली 'रामायण' कब बनी थी, इन्होंने ने निभाया था राम-सीता का किरदार, अब तक कितने बने शोज?

'रामायण' की कहानी ने भारतीय सिनेमा को बहुत प्रभावित किया है। सिनेमा के शुरू होने से लेकर आज तक रामायण पर आधारित टीवी सीरियल्स और इससे प्रेरित कई फिल्में बन चुकी हैं।

Priti KushwahaApr 04, 2026 09:06 pm IST
1/8

रणबीर कपूर रामायण

इस वक्त हर तरफ नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

2/8

'रामायण' कास्ट

'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे।

3/8

सालों से बन रही रामायण

'रामायण' की कहानी ने भारतीय सिनेमा को बहुत प्रभावित किया है। सिनेमा के शुरू होने से लेकर आज तक रामायण पर आधारित टीवी सीरियल्स और इससे प्रेरित कई फिल्में बन चुकी हैं।

4/8

कब बनी पहली रामायण फिल्म?

लेकिन हर किसी को मन में एक ही सवाल आता होगा कि सबसे पहली 'रामायण' फिल्म कब बनी? इस फिल्म में किसने राम का रोल किया। कौन सीता बनीं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पहली 'रामायण' फिल्म के बारे में।

5/8

फिल्म का नाम था 'लंका दहन'

बता दें कि सबसे पहली 'रामायण' फिल्म साल 1917 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'लंका दहन' था। इसे भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के ने बनाया था। बता दें कि ये एक साइलेंट  यानी (बिना आवाज वाली) फिल्म थी।

6/8

ये बने थे राम-सीता

फिल्म 'लंका दहन' में अण्णा सालुंके ने ही राम और सीता की दोहरी भूमिका निभाई थी। वहीं, हनुमान का रोल गणपत जी शिंदे  और डी.डी. दबके ने रावण की किरदार निभाई थी।

7/8

पहली तकनीकी फिल्म

'लंका दहन' भारतीय सिनेमा की पहली फिल्मों में से एक थी, जिसमें तकनीकी रूप हाई क्वालिटी रील का इस्तेमाल किया गया था।

8/8

रामायण पर बनीं ये फिल्मों की लिस्ट

1917 से लेकर 2026 तक 'रामायण' की कहानी पर कई दर्जन फिल्में बन चुकी हैं। इस लिस्ट में लंका दहन  के अलावा, भरत मिलाप (1942), राम राज्य (1943), संपूर्ण रामायण (1961), रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा (1992/2001), हनुमान (2005) बच्चों के बीच सुपरहिट थी। लव कुश (1997), आदिपुरुष (2023) और अब यानी 2026 में आने वाली नितेश कुमार की 2026

Hindi Newsफोटोमनोरंजनक्या आप जानते हैं पहली 'रामायण' कब बनी थी, इन्होंने ने निभाया था राम-सीता का किरदार, अब तक कितने बने शोज?