
पिछले कुछ समय से साउथ की फिल्में काफी कमाल कर रही हैं। इन फिल्में ने ना सिर्फ साउथ बल्कि पूरे भारत और वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कमाई की। अब आपको बताते हैं साउथ की ओपनिंग सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।

2/11इस लिस्ट में नंबर 1 पर पुष्पा 2 है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में 945.2 करोड़ की कमाई की थी।

3/11प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया की फिल्म बाहुबली 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर 875.6 करोड़ की कमाई की थी।

4/11एस एस राजामौली की फिल्म आर आर आर जिसमें जूनियर एनटीऔर और राम चरण लीड रोल में थे। इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में 710.6 करोड़ की कमाई की थी।

5/11इसके बाद आती है यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 जिसने ओपनिंग वीक में 705.4 करोड़ की कमाई की थी।

6/11वहीं पांचवें नंबर पर कल्कि 2898 एडी है जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में 658.2 करोड़ की कमाई की थी।

7/11इसके बाद आती है प्रभास की फिल्म सालार। सालार में ओपनिंग वीक में 472.8 करोड़ की कमाई की है।

8/11सातवें नंबर पर फिल्म लियो है जिसमें विजय, तृषा कृष्णन और संजय दत्त लीड रोल में थे। इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में 464.3 करोड़ की कमाई की थी।

9/11इसके बाद आठवें नंबर पर फिल्म रोबॉट 2.0 है जिसने ओपनिंग वीक में 445.6 करोड़ की कमाई की थी।

10/11नौवें नंबर पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 है जिसने ओपनिंग वीक में 444.8 करोड़ की कमाई की थी।

11/1110वें नंबर पर फिर फिल्म कुली है रजनीकांत की। इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में 433.2 करोड़ कमाए थे।
