
टॉप 10 हिंदी टीवी एक्टर्स की लिस्ट हर हफ्ते जारी होती है। इस हफ्ते की गॉसिप टीवी की रिपोर्ट भी आ गई है और इस लिस्ट में जानें किस एक्ट्रेस ने नंबर 1 पर बाजी मारी है।

2/11प्रियंका चहर चौधरी इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। शो नागिन 7 से वह सबका दिल जीत रही हैं। वह इस लिस्ट में नंबर 1 पर कई हफ्तों से बनी हुई हैं। कोई भी प्रियंका को टक्कर नहीं दे पा रहा है।

3/11दूसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टारर समृद्धि शुक्ला हैं। समृद्धि पिछली बार भी दूसरे नंबर पर थीं। समृद्धि और उनके शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

4/11रोहित पुरोहित तो इस लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाते ही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के दोनों लीड एक्टर्स ने दर्शकों का दिल जीता हुआ है। इस बार लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। वैसे पिछली बार भी रोहित तीसरे नंबर पर ही थे।

5/11चौथे नंबर पर पार्थ समथान हैं। पार्थ इस बार एक नंबर ऊपर आए हैं। पिछली बार वह 5वें नंबर पर थे।

6/11पांचवें नंबर पर अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली हैं। रुपाली भी एक नंबर ऊपर आई हैं। पिछली बार वह छठे नंबर पर थीं।

7/11छठे नंबर पर क्योंकि सास भी कभी बहू थीं 2 फेम स्मृति ईरानी हैं। स्मृति का नंबर इस बार नीचे गिरा है। स्मृति पिछली बार चौथे नंबर पर थीं।

8/11सातवें नंबर पर नागिन 7 स्टार नमिक पौल हैं। नमिक पिछली बार भी इसी नंबर पर थे। वह ना ऊपर आए, ना ही नीचे गिरे हैं।

9/11शरद केलकर जिन्होंने तुम से तुम तक शो के जरिए काफी लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर वापसी की है। उन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शरद इस बार 8वें नंबर पर हैं।

10/11वहीं नौवें नंबर पर विक्रम सिंह चौहान हैं जो शो दो दुनिया एक दिल में नजर आ रहे हैं। विक्रम भी पिछली बार नौवें नंबर पर थे।

11/1110वें नंबर पर मन्नत फेम आयशा सिंह हैं। आयशा पिछली बार टॉप 10 से बाहर थीं और अब उन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
