
किसी फिल्म के वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाना बड़ी बात है। आज हम आपको उन डायरेक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी फिल्में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं।

2/9एस एस राजामौली ने ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड और फिर वर्ल्डवाइड अपनी फिल्मों का कमाल दिखाया है। राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 और आरआरआर दोनों ने 1000 करोड़ की कमाई की है। बाहुबली 2 ने 1788.06 करोड़ की कमाई की थी और आरआरआर ने 1,230 करोड़ कमाए थे।

3/9आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने भी वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। धुरंधर ने जहां वर्ल्डवाइड 1,230 करोड़ की कमाई की थी। वहीं धुरंधर 2 ने 22 दिन में 1,665.23 करोड़ की कमाई की थी।

4/9सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ की कमाई की थी।

5/9नितेश तिवारी बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म दंगल ने 1000 नहीं बल्कि 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। दंगल ने 2070.3 करोड़ की कमाई की थी।

6/9साउथ के स्टार डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान के साथ जवान बनाई थी। इस सुपरहिट फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ की कमाई की थी।

7/9प्रशांत नील भी साउथ के टैलेंटेड डायरेक्टर हैं। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने 1,215 करोड़ की कमाई की थी।

8/9सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड 1,055 करोड़ की कमाई की थी।

9/9नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड 1,042.25 करोड़ कमाए थे।
