ये हैं हिंदी के सबसे महंगे टीवी शोज, महाभारत या नागिन नहीं ये शो नंबर 1 पर

आज हम आपको सबसे महंगे हिंदी टीवी शो के बारे में बताते हैं जिनमें ना सिर्फ लाखों रुपये बल्कि करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। इस शो में जानें नंबर 1 पर कौन है।

Sushmeeta SemwalApr 07, 2026 03:02 pm IST
1/8

टीवी शोज

हिंदी के टीवी शोज को काफी पसंद किया जाता है। कई टीवी शोज तो ऐसे भी बनते हैं जिनमें खूब पैसे बहाए जाते हैं। आज हम आपको उन्ही हिंदी शोज की बात कर रहे हैं।

2/8

राम सिया के लव कुश

यह एक माइथोलॉजिकल ड्रामा शो था जिसको लेकर मिड डे की रिपोर्ट थी कि इस शो को 600 करोड़ के बजट में बना था। रिपोर्ट के मुताबिक शो के हर एपिसोड को बनाने में 4 करोड़ से ज्यादा का खर्च होता था।

3/8

पोरस

लक्ष्य लालवाणी शो इन दिनों बॉलीवुड में अपना कमाल दिखा रहे हैं और वह शो पोरस में नजर आए थे। लक्ष्य पहले टीवी में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो 500 करोड़ के बजट में बना था। यह शो 2017 में आया था।

4/8

सूर्यपुत्र कर्ण

इसके बाद आता है सूर्यपुत्र कर्ण। इस शो में गौतम रोड़े ने कर्ण का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का बजट 250 करोड़ था।

5/8

राधा कृष्ण

फिर आता है शो राधा कृष्ण जिसमें सुमेद और मल्लिका सिंह की राधा-कृष्ण की जोड़ी सभी को पसंद आई थी। इस शो का बजट 150 करोड़ था।

6/8

महाभारत

साल 2013 में आया शो महाभारत जिसे काफी पसंद किया गया था, खासकर उसकी स्टार कास्ट को। इस शो का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ था।

7/8

तेजस्वी प्रकाश

नागिन 6 जिसमें तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थीं, इस सीजन को भी काफी पसंद किया गया था। इस शो का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 130 करोड़ था।

8/8

भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप

भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप भी सबसे महंगे शो में से एक था। इस शो में शरद मल्होत्रा लीड रोल में थे। इस शो का बजट 80 करोड़ था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं हिंदी के सबसे महंगे टीवी शोज, महाभारत या नागिन नहीं ये शो नंबर 1 पर