
पाकिस्तानी शोज को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। भारत में लोग यूट्यूब पर पाकिस्तानी शोज देखते हैं। हाल ही में भारत में पाकिस्तानी शो 'मेरी जिंदगी है तू' काफी पॉपुलर हुआ था। उस शो का फाइल एपिसोड हाल ही में रिलीज किया गया था। 'मेरी जिंदगी है तू' खत्म होने के बाद अगर आप भी सोच रहे हैं कि कौन सा पाकिस्तानी शो देखें, तो हम आपको कुछ टॉप पाकिस्तानी रोमांटिक शोज के बारे में बता रहे हैं।

2/10पाकिस्तानी शोज परिजाद का आखिरी एपिसोड पाकिस्तान में सिनेमाहॉल में रिलीज किया गया था। परीजाद एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने सांवले रंग की वजह से पूरे जीवन संघर्ष करता है। इस सीरियल में आपको परीजाद के जीवन में प्यार को पाने का संघर्ष भी नजर आता है। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इस सीरियल में टोटल 30 एपिसोड्स हैं।

3/10यह सीरियल साल 2019 में आया था। अलिफ एक आध्यात्मिक-रोमांटिक टीवी सीरियल था। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है। इस सीरियल में कुल 24 एपिसोड हैं।

4/10यह सीरियल भी भारत में काफी पॉपुलर हुआ था। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9 है। इस सीरियल में 34 एपिसोड्स हैं। सीरियल की कहानी मुस्तफा और शरजीना की लव स्टोरी कैसे एक दूसरे को पसंद न करने से शुरू होती और शादी में तब्दील हो जाता है। फिर उनके जीवन के संघर्षों की कहानी है कभी मैं कभी तुम।

5/10साल 2018 में आया ये सीरियल अरसलान (फरहान सईद) और अजिया (इकरा अजीज) की कहानी है। अपने दादा की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों मजबूरी में शादी करते हैं। दोनों की प्यारी नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आई थी। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। इस सीरियल के दो सीजन मिलाकर 60 एपिसोड्स थे।

6/10फरिया (इकरा अजीज) और फरहाद (हमजा सोहेल) की लव स्टोरी है। दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और सबके खिलाफ जाकर अपने प्यार के लिए लड़ते हैं। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इस सीरियल में कुल 36 एपिसोड्स हैं।

7/10मेरे पास तुम हो 2019 में रिलीज हुई एक रोमांटिक मेलोड्रामा सीरीज है। ये सीरियल एक ईमानदार मिडिल क्लास दानिश (हुमायूं सईद) की कहानी है, जिसकी पत्नी मेहविश (आयजा खान) पैसों के लालच में उसे छोड़कर शेहवार (अदनान सिद्दीकी) नाम के अमीर व्यक्ति के साथ चली जाती है। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

8/10कहानी तब शुरू होती है जब बेहरोज अपने पिता 'आगा जान' की मर्जी के खिलाफ रूही (सनम सईद) से शादी करने के लिए घर छोड़ देता है। इसके बाद उन दोनों के जीवन में क्या होगा कहानी इसे के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। सीरियल में कुल 33 एपिसोड्स हैं।

9/10कुर्बान हीर, जमाल और शाहमीर के लव ट्रायंगल की कहानी है। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। सीरियल में कुल 29 एपिसोड्स हैं।

10/10इश्किया प्यार, वफादारी और गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमती रोमांटिक स्टोरी है। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। सीरियल में कुल 28 एपिसोड्स हैं। इन सभी टीवी सीरियल्स को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
