गहनों में सोना और मौत के बाद वापस आना, टीवी सीरियल की ये चीजें, रियल लाइफ में हो पाना नामुमकिन

कई बार टीवी शोज में ऐसी चीजें होती हैं जो रियल लाइफ में आप एक्सपेक्ट भी नहीं कर सकते। अब आपको उन चीजों के बारे में ही बताते हैं।

Sushmeeta SemwalApr 03, 2026 05:09 pm IST
1/8

टीवी शोज

कई बार टीवी शोज में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो आप कभी सोच भी नहीं सकते। रियल लाइफ से परे चीजें होती हैं। ऐसी ही कुछ हिंदी टीवी शोज के अजीबोगरीब चीजों के बारे में आपको बताते हैं।

2/8

भारी मेकअप और ज्वैलरी के साथ सोना

टीवी शोज में हर बहू रात को सोते समय एक दम तैयार होकर यानी मेकअप और सुंदर साड़ी के साथ सोती है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो हैवी ज्वैलरी भी पहनी हुई होती है। आम तौर पर कोई भी इतना मेकअप नहीं करता है, ना इतनी ज्वैलरी पहनता है।

3/8

मौत के बाद वापस आना

कई बार ऐसा होता है कि कोई किरदार मर जाता है, लेकिन फिर कुछ दिन में वह किरदार वापस आ जाता है या फिर पूनजर्न्म होता है। ये भी रियल लाइफ में नहीं होता है।

4/8

प्लास्टिक सर्जरी 

कभी-कभी दिखाया जाता है कि किसी किरदार का एक्सीडेंट या कुछ हो जाता है और फिर किसी एक इंसीडेंट से उसकी यादाश्त वापस भी आ जाती है।

5/8

बार-बार शादी

कई बार ऐसा होता है कि किसी एक किरदार की बार-बार शादी होती है। कोई एक ही से 2-3 बार शादी करता है तो कोई किसी और से।

6/8

प्लास्टिक सर्जरी 

कई बार होता है कि किसी किरदार का एक्सीडेंट हो जाता है या वो गायब हो जाता है और फिर उस इंसान का नया चेहरा हो जाता है। ऐसा वह या तो तब करते हैं जब किसी नए किरदार की एंट्री होती है। ये भी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग है।

7/8

किसी किरदार का मक्खी, छिपकली बनना

सुपरनेचुलर शोज या कभी-कभी नॉर्मल शोज में भी ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स किसी भी किरदार को छिपकली या मक्खी बना देते हैं। रियल लाइफ से बिल्कुल परे ही कर देते हैं और इस वजह से शो को ट्रोल भी किया जाता है।

8/8

स्लो मोशन में गिरना

कई बार आपने देखा होगा कि कोई किरदार गिरता है और ऐसे गिरता है कि कहीं से कहीं पहुंच जाता है। कभी-कभी तो कोई गिरते हुए किसी की मांग भर देता है। कोई किसी को थप्पड़ मार देता है। ऐसी अजीब चीजें भी आपको टीवी शोज में दिखने को मिलेंगी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनगहनों में सोना और मौत के बाद वापस आना, टीवी सीरियल की ये चीजें, रियल लाइफ में हो पाना नामुमकिन