
कई बार टीवी शोज में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो आप कभी सोच भी नहीं सकते। रियल लाइफ से परे चीजें होती हैं। ऐसी ही कुछ हिंदी टीवी शोज के अजीबोगरीब चीजों के बारे में आपको बताते हैं।

2/8टीवी शोज में हर बहू रात को सोते समय एक दम तैयार होकर यानी मेकअप और सुंदर साड़ी के साथ सोती है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो हैवी ज्वैलरी भी पहनी हुई होती है। आम तौर पर कोई भी इतना मेकअप नहीं करता है, ना इतनी ज्वैलरी पहनता है।

3/8कई बार ऐसा होता है कि कोई किरदार मर जाता है, लेकिन फिर कुछ दिन में वह किरदार वापस आ जाता है या फिर पूनजर्न्म होता है। ये भी रियल लाइफ में नहीं होता है।

4/8कभी-कभी दिखाया जाता है कि किसी किरदार का एक्सीडेंट या कुछ हो जाता है और फिर किसी एक इंसीडेंट से उसकी यादाश्त वापस भी आ जाती है।

5/8कई बार ऐसा होता है कि किसी एक किरदार की बार-बार शादी होती है। कोई एक ही से 2-3 बार शादी करता है तो कोई किसी और से।

6/8कई बार होता है कि किसी किरदार का एक्सीडेंट हो जाता है या वो गायब हो जाता है और फिर उस इंसान का नया चेहरा हो जाता है। ऐसा वह या तो तब करते हैं जब किसी नए किरदार की एंट्री होती है। ये भी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग है।

7/8सुपरनेचुलर शोज या कभी-कभी नॉर्मल शोज में भी ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स किसी भी किरदार को छिपकली या मक्खी बना देते हैं। रियल लाइफ से बिल्कुल परे ही कर देते हैं और इस वजह से शो को ट्रोल भी किया जाता है।

8/8कई बार आपने देखा होगा कि कोई किरदार गिरता है और ऐसे गिरता है कि कहीं से कहीं पहुंच जाता है। कभी-कभी तो कोई गिरते हुए किसी की मांग भर देता है। कोई किसी को थप्पड़ मार देता है। ऐसी अजीब चीजें भी आपको टीवी शोज में दिखने को मिलेंगी।
