
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार न सिर्फ अपनी सिंगिंग बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में किशोर कुमार ने कई आईकॉनिक गाने दिए हैं।

2/925 जून 1975 को एक तरफ जहां देश का सबसे काला दिन माना जाता है। वहीं, इसकी चपेट में किशोर कुमार भी आए थे। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

3/9देश में 21 महीने तक इमरजेंसी लगी थी जिसके तहत समस्त नागरिक अधिकारों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, आपातकाल के इस दौरान में किशोर कुमार को भी ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसने उनके करियर पर गहरा असर डाला।

4/9यह वह दौर था जब किशोर की आवाज, जो देशभर के लोगों की पहली पसंद थी, अचानक सरकारी रेडियो से गायब कर दी गई। दरअसल, हुआ ऐसा था कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार चाहती थी कि सरकारी योजनाओं की जानकारी किशोर कुमार अपनी आवाज में गाना गाकर दें।

5/9कांग्रेस सरकार ने किशोर कुमार को इसलिए चुना क्यों उस वक्त वो काफी पॉपुलर थे। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया। ऐसे में इंदिरा गांधी सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास ये संदेश भिजवाया।

6/9बस यहीं पर सारी बात उल्टी पड़ गई। किशोर कुमार ने इंदिरा गांधी के इस प्रस्ताव को पूरी तरह से ठुकरा दिया था। किशोर कुमार ने गाना गाने से साफ मना कर दिया।

7/9किशोर कुमार ने संदेश देने वाले से पूछा कि उन्हें ये गाना क्यों गाना चाहिए तो उसने कहा, क्योंकि वीसी शुक्ला ने ये आदेश दिया है। बस फिर क्या था किशोर कुमार का यह फैसला सरकार को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

8/9लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। किशोर के एक इनकार के बाद सरकारी आदेश जारी हुआ और आकाशवाणी और दूरदर्शन पर उनके गानों के प्रसारण पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया।

9/9वो एक ऐसा दौर था जब न तो यूट्यूब था न ही इंटरनेट, ऐसे में रेडियो और दूरदर्शन ही मनोरंजन एक साधन था। ऐसे में करीब 6 महीनों तक किसी भी चैनल पर किशोर कुमार की आवाज सुनाई न देना, उनके फैंस के लिए भी बड़ा झटका था।
