जब इंदिरा गांधी की सरकार ने लगा दिया था किशोर कुमार के गानों पर बैन, ये थी नाराजगी की बड़ी वजह

आपातकाल के इस दौरान में किशोर कुमार को भी ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसने उनके करियर पर गहरा असर डाला।

Priti KushwahaApr 09, 2026 10:10 pm IST
1/9

जब इंदिरा गांधी की सरकार ने लगा दिया था किशोर कुमार के गानों पर बैन

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार न सिर्फ अपनी सिंगिंग बल्कि अपनी एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में किशोर कुमार ने कई आईकॉनिक गाने दिए हैं।

2/9

देश का सबसे काला दिन

25 जून 1975 को एक तरफ जहां देश का सबसे काला दिन माना जाता है। वहीं, इसकी चपेट में किशोर कुमार भी आए थे। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

3/9

21 महीने तक इमरजेंसी लगी थी

देश में 21 महीने तक इमरजेंसी लगी थी जिसके तहत समस्त नागरिक अधिकारों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, आपातकाल के इस दौरान में किशोर कुमार को भी ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिसने उनके करियर पर गहरा असर डाला।

4/9

किशोर की आवाज थी देशभर के लोगों की पहली पसंद

यह वह दौर था जब किशोर की आवाज, जो देशभर के लोगों की पहली पसंद थी, अचानक सरकारी रेडियो से गायब कर दी गई। दरअसल, हुआ ऐसा था कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार चाहती थी कि सरकारी योजनाओं की जानकारी किशोर कुमार अपनी आवाज में गाना गाकर दें।

5/9

किशोर से कांग्रेस ने की थी गानें की मांग

कांग्रेस सरकार ने किशोर कुमार को इसलिए चुना क्यों उस वक्त वो काफी पॉपुलर थे। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया। ऐसे में इंदिरा गांधी सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास ये संदेश भिजवाया।

6/9

किशोर ने गाना गाने से कर दिया था इनकार

बस यहीं पर सारी बात उल्टी पड़ गई। किशोर कुमार ने इंदिरा गांधी के इस प्रस्ताव को पूरी तरह से ठुकरा दिया था। किशोर कुमार ने गाना गाने से साफ मना कर दिया।

7/9

किशोर के इनकार से भड़क गई थीं सरकार

किशोर कुमार ने संदेश देने वाले से पूछा कि उन्हें ये गाना क्यों गाना चाहिए तो उसने कहा, क्योंकि वीसी शुक्ला ने ये आदेश दिया है। बस फिर क्या था किशोर कुमार का यह फैसला सरकार को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

8/9

सरकार के फैसने ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था

लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। किशोर के एक इनकार के बाद सरकारी आदेश जारी हुआ और आकाशवाणी और दूरदर्शन पर उनके गानों के प्रसारण पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया।

9/9

6 महीनों के लिए लगा गानों पर बैन

वो एक ऐसा दौर था जब न तो यूट्यूब था न ही इंटरनेट, ऐसे में रेडियो और दूरदर्शन ही मनोरंजन एक साधन था। ऐसे में करीब 6 महीनों तक किसी भी चैनल पर किशोर कुमार की आवाज सुनाई न देना, उनके फैंस के लिए भी बड़ा झटका था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजब इंदिरा गांधी की सरकार ने लगा दिया था किशोर कुमार के गानों पर बैन, ये थी नाराजगी की बड़ी वजह