धुरंधर 2 पर भारी पड़ा रामायण का म्यूजिक, टॉप 10 ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में 3 भोजपुरी; देखें पूरी लिस्ट

यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग म्यूजिक चार्ट में धुरंधर द रिवेंज और धुरंधर दोनों रंग जमा रहे हैं। लिस्ट में भोजपुरी गानों ने मजबूत जगह बना रखी है। वहीं तमिल और बीटीएस के भी म्यूजिक वीडियो शामिल हैं

Kajal SharmaApr 07, 2026 03:52 pm IST
1/11

यूट्यूब पर धूम मचाने वाले गाने

धुरंधर पार्ट 1 और 2 के गानों ने बीते कुछ महीने से यूट्यूब पर गदर मचा रखी है। यूट्यूब पर ट्रेंडिंग म्यूजिक की रीसेंट लिस्ट देखें तो धुरंदर द रिवेंज का एक गाना टॉप लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस लिस्ट में रामायण का टीजर नंबर 1 पर है। दरअसल इसमें डायलॉग्स नहीं हैं और इसका म्यूजिक ही चल रहा है। इसलिए इसे लिस्ट में लिया गया है। लिस्ट में धुरंधर 1 के गाने साथ भोजपुरी गानों ने अपना जलवा कायम कर रखा है। बता दें कि यह लिस्ट व्यूज के हिसाब से नहीं बल्कि वीडियो कितनी तेजी से देखा जा रहा है, इस पर निर्भर करती है। चेक करें टॉप 10 म्यूजिक वीडियोज..

2/11

रामा

यूट्यूब म्यूजिक की टॉप 10 लिस्ट में टॉप नंबर पर रामायण का 'रामा' वाला टीजर है। इस टीजर को लोग काफी तेजी से देख रहे हैं। 2 अप्रैल को रिलीज हुए इस टीजर को 7 अप्रैल तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

3/11

जाइए सजना

लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 का जाइए सजना है। यह गाना रील्स और इंस्टा पर छाया हुआ है। गाने को 9 दिनों में 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक शाश्वत सचदेव का है। सिंगर जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज हैं। लिरिक्स भी जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज की हैं।

4/11

गहरा हुआ

चार्ट में धुरंधर 1 भी छाई है। इसका गाना गहरा हुआ तीन नंबर पर है। इस गाने 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर अरिजीत सिंह, अरमान खान हैं। लिरिक्स इरशाद कामिल की हैं।

5/11

कमर में दागी

यूट्यूब की ट्रेंडिंग म्यूजिक लिस्ट में चौथे नंबर पर भोजपुरी गाना गर्दा उड़ा रहा है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के इस गाने का टाइटल है 'कमर में दागी'। आराध्या फिल्म्स चैनल पर गाने को अपलोड हुए 7 दिन हुए हैं और इसने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं। गाने की लिरिक्स कुंदन प्रीत की हैं।

6/11

जान से गुजरते हैं

लिस्ट में 5 नंबर पर धुरंधर द रिवेंज के गाने जान से गुजरते हैं ने जगह बनाई है। लिरिक्स नुसरत फतेह अली खान की हैं। म्यूजिक शाश्वत सचदेव और नुसरत फतेह अली खान का है। टी-सीरीज चैनल पर इस गाने को 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

7/11

कमरिया प काटा

यूट्यूब पर लगातार सुने जाने वाले गानों की लिस्ट में छठवें नंबर पर है कमरिया प काटा। इस गाने को रौशन रोही और सृष्टि भारती ने गाया है। इसको 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

8/11

2.0 MV

इस लिस्ट में 7 नंबर पर BTS का 2.0 MV है। यह म्यूजिक वीडियो एक पॉप्युलर कोरियन फिल्म oldboy से इंस्पायर्ड है। यह 2003 में आई थी।

9/11

पवझा मल्ली

लिस्ट में 8 नंबर पर श्रुति हासन और सई अभ्यंकर का पावझा मल्ली है। गाने को करीब साढ़े तीन मिलियन व्यूज मिले हैं।

10/11

गर्मी गरम बिया

टॉप 10 लिस्ट में 9 नंबर पर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना गर्मी गरम बिया है। गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इसे 11 दिनों में 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

11/11

नईहर जाईब ऐ राजा

यूट्यूब म्यूजिक चार्ट्स की टॉप 10 लिस्ट में आखिरी पोजिशन में अंकुश राजा और शिवानी सिंह का गाना नईहर जाईब ऐ राजा है। गाना 3 अप्रैल को अपलोड हुआ था और 2 मिलियन व्यूज होने जा रहे हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनधुरंधर 2 पर भारी पड़ा रामायण का म्यूजिक, टॉप 10 ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में 3 भोजपुरी; देखें पूरी लिस्ट