Aamir Khan Alia Bhatt Sunny Deol And Other Actors Blockbuster Patriotic Movies To Watch On Independence Day देशभक्ति भरी इन फिल्मों ने जब बॉक्स ऑफिस पर किया राज; आमिर-आलिया-सनी की मूवी भी शामिल
Hindi Newsफोटोमनोरंजनदेशभक्ति भरी इन फिल्मों ने जब बॉक्स ऑफिस पर किया राज; आमिर-आलिया-सनी की मूवी भी शामिल

देशभक्ति भरी इन फिल्मों ने जब बॉक्स ऑफिस पर किया राज; आमिर-आलिया-सनी की मूवी भी शामिल

बॉलीवुड में कई देशभक्ति वाली फिल्में बनी हैं जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। अब आपको बताते हैं कि आपके फेवरेट स्टार्स ने कौनसी देशभक्ति वाली फिल्में दी हैं और उनमें से कौनसी फिल्में हिट रही हैं।

Sushmeeta SemwalWed, 13 Aug 2025 05:33 PM
1/8

बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर में कई देशभक्ति भरी फिल्में की हैं। आज हम आपको स्टार्स की उन देशभक्ति फिल्मों के बारे में ही बताने वाले हैं। इनमें से कई फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी थीं।

2/8

सनी देओल

सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना ने फिल्म बॉर्डर में काम किया था जिसे आज तक कोई नहीं भूल पाया है। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। सनी इसके अलावा हीरो, मां तुझे सलाम फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

3/8

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की फिल्म राजी भी सुपरहिट थी। इस फिल्म ने 158 करोड़ की कमाई की थी।

4/8

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी भी ब्लॉकबस्टर थी। इसके अलावा उन्होंने हॉलीडे, एयरलिफ्ट, बेबी और स्काई फोर्स फिल्में भी की हैं।

5/8

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म शेरशाह में काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट थी जिसमें उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। यह सक्सेसफुल फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने मिशन मजनू फिल्म में भी काम किया था। हालांकि यह फिल्म चली नहीं थी।

6/8

विकी कौशल

विकी कौशल ने उरी द सर्जिकल स्ट्राक, सरदार उधम सिंह और सैम बहादुर फिल्मों में काम किया है। सरदार उधम सिंह ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन उरी और सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

7/8

आमिर खान

आमिर खान ने सरफरोश, लगान और मंगल पांडे जैसी फिल्मों में काम किया है। इनमें से लगान और सरफरोश सुपरहिट थी।

8/8

मनोज कुमार

मनोज कुमार ने कई हिट देशभक्ति वाली फिल्में दी हैं जैसे क्रांति, पूरब और पश्चिम, उपकार और ये सब हिट थीं।