Govinda Hand Over This Movie To Salman Khan On His Request Later Movie Become Blockbuster सलमान खान के कहने पर गोविंदा ने छोड़ दी थी यह फिल्म, मूवी थी ब्लॉकबस्टर, बदली एक्टर की किस्मत
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसलमान खान के कहने पर गोविंदा ने छोड़ दी थी यह फिल्म, मूवी थी ब्लॉकबस्टर, बदली एक्टर की किस्मत

सलमान खान के कहने पर गोविंदा ने छोड़ दी थी यह फिल्म, मूवी थी ब्लॉकबस्टर, बदली एक्टर की किस्मत

सलमान खान और गोविंदा के बीच एक समय पर काफी अच्छा बॉन्ड था। दोनों एक-दूसरे के इतने क्लोज थे कि एक बार गोविंदा ने सलमान खान के लिए सुपरहिट फिल्म तक छोड़ दी थी जिसके बारे में खुद उन्होंने बताया था।

Sushmeeta SemwalWed, 13 Aug 2025 01:23 PM
1/8

सलमान खान और गोविंदा

गोविंदा एक समय पर बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे। एक समय तो ऐसा भी था जब वह एक साथ कई फिल्में कर रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा ने अपने दोस्त सलमान खान के लिए एक ब्लॉकबस्टर फिल्म छोड़ दी थी।

2/8

जुड़वा फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है जुड़वा। गोविंदा ने खुद बताया था कि सलमान ने उनसे उस फिल्म को छोड़ने को कहा था।

3/8

सलमान ने किया था गोविंदा को फोन

गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'उस समय मैं जुड़वा कर रहा था और किसी दिन सलमान ने मुझे फोन लगाया 2-3 बजे और कहा कि चीची भैया आप कितनी हिट दोगे यार? मैंने बोला क्या हुआ? वो बोला वो जो पिक्चर आप कर रहे हो, जुड़वा, वो आप बंद कर दी जिए और मुझे दे दीजिए।'

4/8

तो ऐसे मिली सलमान को फिल्म

गोविंदा ने यह भी कहा था, 'सलमान ने कहा कि डेविड धवन भी आपको मुझे देना पड़ेगा। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी मैंने आप आप ही का कर लिया है। तो वो चलती फिल्म वहीं पर रोक दी गई और बंध कर दी और सलमान को दे दी थी।'

5/8

जुड़वा स्टार कास्ट

जुड़वा में फिर सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और रंभा लीड रोल में थे। यह फिल्म सुपरहिट थी।

6/8

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जुड़वा ने 17.80 करोड़ की कमाई की थी।

7/8

कौन थे डायरेक्टर

इस फिल्म में सलमान डबल रोल में थे और डेविड धवन ने फिल्म को डायरेक्ट किया था।

8/8

फिल्म पार्टनर

बता दें कि सलमान और गोविंदा साथ में फिल्म सलाम ए इश्क और पार्टनर फिल्म में काम कर चुके हैं। पार्टनर उनकी सुपरहिट फिल्म थी जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था।