Indian Films Released Before India s Independence 1947 available online to watch full list here यूट्यूब पर मौजूद हैं आजादी से पहले बनीं ये 7 फिल्में, 7.3 है एक की IMDb रेटिंग
Hindi Newsफोटोमनोरंजनयूट्यूब पर मौजूद हैं आजादी से पहले बनीं ये 7 फिल्में, 7.3 है एक की IMDb रेटिंग

यूट्यूब पर मौजूद हैं आजादी से पहले बनीं ये 7 फिल्में, 7.3 है एक की IMDb रेटिंग

आज हम आपको इंडियन सिनेमा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो भारत की स्वतंत्रता से पहले रिलीज हुईं। ये फिल्में आप ऑनलाइन स्ट्रीम करके देख सकते हैं।

Harshita PandeyWed, 13 Aug 2025 10:47 PM
1/8

1947 से पहले रिलीज हुईं ये फिल्में

भारतीय सिनेमा को 100 साल से ज्यादा हो गए हैं। इतने सालों में भारतीय सिनेमा और फिल्मों की रूप बदला है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो भारत की स्वतंत्रता से पहले रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों को आप ऑनलाइन स्ट्रीम करके देख सकते हैं।

2/8

राजा हरिश्चंद्र

भारतीय सिनेमा की पहली भारतीय फिल्म थी। यह एक साइलेंट फिल्म थी। राजा हरिश्चंद्र साल 1913 में रिलीज हुई थी। फिल्म को भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फालके ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

3/8

आलमआरा

आलमआरा साल 1939 में रिलीज हुई थी। यह भारतीय सिनेमा की पहली बोलने वाली फिल्म थी। फिल्म को अर्देशिर ईरानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।

4/8

देवदास

साल 1936 में फिल्म देवदास रिलीज हुई थी। बाद में इस फिल्म का दो बार रीमेक बनाया गया। 1936 में आई देवदास प्रमथेश चंद्र बरुआ ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।

5/8

अछूत कन्या

साल 1936 में फिल्म अछूत कन्या रिलीज हुई थी। फ्रांज ऑस्टेन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी ऊंची जाति के युवक और नीची जाति की युवती के प्रेम संबंध पर आधारित है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4।

6/8

किस्मत

अशोक कुमार की फिल्म किस्मत साल 1943 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ज्ञान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

7/8

नीचा नगर

नीचा नगर साल 1946 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जोहरा सहगल, रफीक अनवर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

8/8

पुकार

कमाल अमरोही द्वारा लिखी फिल्म पुकार साल 1939 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।