Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Apara Mehta revealed she Shot Day Night In Devdas role 'सीधा मेरी मौत ही...', 'देवदास' की शूटिंग के बाद 'क्योंकि सास' की इस एक्ट्रेस का हो गया था ऐसा हाल
Hindi Newsफोटोमनोरंजन'सीधा मेरी मौत ही...', 'देवदास' की शूटिंग के बाद 'क्योंकि सास' की इस एक्ट्रेस का हो गया था ऐसा हाल

'सीधा मेरी मौत ही...', 'देवदास' की शूटिंग के बाद 'क्योंकि सास' की इस एक्ट्रेस का हो गया था ऐसा हाल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिर से कई पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं तो कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो की एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म 'देवदास' में रोल ऑफर हुआ था।

Priti KushwahaThu, 14 Aug 2025 02:05 PM
1/8

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो ने 25 साल फिर से अपनी धमाकेदार वापसी की है। एकता कपूर के इस शो के दूसरे भाग का दर्शकों ने काफी लंबा इंतजार किया। इस शो में तुलसी से लेकर मिहिर तक हर  किसी ने अपनी अदाकारी के चलते दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है।

2/8

इस एक्ट्रेस ने किया देवदास में काम

इस बार शो में फिर से कई पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं तो कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो की एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म 'देवदास' में रोल ऑफर हुआ था।

3/8

अपरा मेहता ने किया देवदास में काम

जी हां, ये सच है और ये कोई और नहीं बल्कि शो में तुलसी की सास का किरदार निभाने वाली सविता मनसुखानी वीरानी यानी अपरा मेहता हैं। अपरा ने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'देवदास' में किया काम।

4/8

भंसाली ने किया था कॉल

अपरा मेहता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 'क्योंकि सास भी...' भी शो को शूट कर रही थीं, तो उस दौरान ही उन्हें 'देवदास' भी ऑफर हुई थी। ये बात साल 2000 में दिवाली के आसपास की है। मेरे लैंडलाइन पर एक फोन आया।

5/8

फोन कटते ही पहुंची मिलने

फोन में दूसरी तरफ से आवाज आई और कहा, 'मैं संजय लीला भंसाली बोल रहा हूं। ये सुनते ही मेरा मुंह खुला का खुला रह गया। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं फिल्म बना रहा हूं 'देवदास' उसमें मैं आपको एक छोटा सा रोल ऑफर कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बुलाया और मैं फोन रखकर बिना देरी किए उनसे मिलने सीधा पहुंच गई।'

6/8

17 दिनों के लिए एक्सटेंट कर दिया गया था शूट

अपरा ने आगे बताया, 'भंसाली के साथ मैंने कई मीटिंग्स की और देवदास में 'काहे छेड़-छेड़ मोहे' गाने के लिए करीब 12 दिन शूटिंग का शूट करना था। मैंने काफी सोचा और फिर तय किया कि मैं शूटिंग का टाइमिंग एडजस्ट कर लूंगी, लेकिन उसका शूट भी 17 दिनों के लिए एक्सटेंट कर दिया गया।'

7/8

हाथ से जाने नहीं देना चाहती थी मौका

एक्ट्रेस ने कहा कि ये मौका वो हाथ से जाने नहीं देना चाहती थी, लेकिन दूसरी तरफ डेली सोप की शूटिंग भी कैंसिल नहीं कर सकती थी। उस समय पर मैंने तकरीबन 17 दिनों तक दिन और रात शूटिंग की थी।

8/8

सीधा मेरी मौत ही होगी

अपरा ने बताया कि वो दिन में 'क्योंकि' और रात में 'देवदास' की शूटिंग करती थी। उन्हें टाइमिंग के साथ तालमेल बिठाने में तीन-चार दिन लगे, लेकिन उसके बाद मेरी आंखें खुली की खुली रह जाती थीं और मैं अपने डायलॉग्स भी नहीं लिख पाती थी।  उसके बाद मुझे ऐसा एहसास हो रहा था कि अस्पताल जाने का कोई ऑप्शन नहीं है, सीधा मेरी मौत ही होगी।