ott top 5 films akshay kumar housefull 5, kajol starrer this film ranked read OTT पर सबसे ज्यादा बार देखी गई अक्षय कुमार, काजोल की ये फिल्में, तमिल-तेलुगू मूवी छाई
Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT पर सबसे ज्यादा बार देखी गई अक्षय कुमार, काजोल की ये फिल्में, तमिल-तेलुगू मूवी छाई

OTT पर सबसे ज्यादा बार देखी गई अक्षय कुमार, काजोल की ये फिल्में, तमिल-तेलुगू मूवी छाई

OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई शानदार फिल्में छाई रहीं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार के साथ काजोल की फिल्मों को जगह मिली है। इसके अलावा साउथ फिल्में छाई रही। OTT व्यूवरशिप के मामले में ये हैं वो टॉप 5 फिल्में जिन्हें 4 अगस्त से 10 अगस्त के बीच ऑडियंस ने सबसे ज्यादा बार देखा। 

Usha ShrivasWed, 13 Aug 2025 12:58 PM
1/7

ऑरमैक्स की लिस्ट

हाल में ऑरमैक्स ने OTT की टॉप 5 फिल्मों की जानकारी दी है जिन्हें इस हफ्ते सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं।

2/7

हाउसफुल-5

इस लिस्ट में सबसे ऊपर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई हाउसफुल 5 है। फिल्म को 65 लाख बार देखा गया।

3/7

हाउसफुल 5 B

खास बात ये है कि अक्षय की ये फिल्म के दो क्लाइमेक्स हैं। फिल्म में सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस और नर्गिस फाखरी जैसी एक्ट्रेसेज भी नजर आई। इस फिल्म ने औसत से ऊपर की कमाई की थी।

4/7

परांथु पो

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होने वाली तमिल फिल्म परांथु पो है, जो एक रोड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। ये एक पिता और बेटे की कहानी है जो डेली लाइफ के प्रेशर से बचने के लिए रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं। इस फिल्म को 20 लाख से अधिक बार देखा गया है।

5/7

3BHK

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेज़न प्राइम वीडियो की तमिल फिल्म 3BHK है। ये फिल्म अरविंद सचिदानंदम की कहानी 3BHK वीडू पर आधारित, फिल्म में सिद्धार्थ, आर। सरथकुमार, देवयानी, मीठा रघुनाथ जैसे एक्टर्स ने काम किया। इस फिल्म को 17 लाख बार देखा गया।

6/7

सरजमीं

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सूर्या और काजोल स्टारर फिल्म सरजमीं है। कायोज ईरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इब्राहिम अली खान भी हैं। करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। जियो हॉट स्टार पर इस फिल्म को 14 लाख बार देखा गया।

7/7

Thammudu

Thammudu 5 वें नंबर पर तेलुगू फिल्म Thammudu है। इस फिल्म एक भाई और बहन के बीच गहरा रिश्ता दिखाया है। नेटफ्लिक्स पर आई इस फिल्म को इस हफ्ते 12 लाख बार देखा गया है।