Pehchan Kon Shahid Kapoor Film Won 5 National Award Actor did not take fees low budget box office verdict average haider शाहिद कपूर की इस फिल्म ने जीते थे 5 नेशनल अवॉर्ड्स, एक्टर ने नहीं ली थी फीस
Hindi Newsफोटोमनोरंजनशाहिद कपूर की इस फिल्म ने जीते थे 5 नेशनल अवॉर्ड्स, एक्टर ने नहीं ली थी फीस

शाहिद कपूर की इस फिल्म ने जीते थे 5 नेशनल अवॉर्ड्स, एक्टर ने नहीं ली थी फीस

आज हम आपको शाहिद कपूर की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने नाम कुल 5 नेशनल अवॉर्ड्स किए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस औसत थी। 

Harshita PandeyWed, 13 Aug 2025 06:14 PM
1/9

2014 में आई थी फिल्म

आज हम आपको शाहिद कपूर की साल 2014 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने नाम कुल 5 नेशनल अवॉर्ड्स किए।

2/9

पसंद किया गया था शाहिद का लुक

शाहिद कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इस फिल्म को बाद में लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में शाहिद का लुक भी लोगों को काफी पसंद आया था।

3/9

हैदर

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है हैदर।

4/9

शाहिद और श्रद्धा 

फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, तबू, इरफान खान और केके मेनन भी नजर आए थे।

5/9

शाहिद कपूर

आईएमडीबी की मानें तो शाहिद कपूर की इस फिल्म ने छोटे-बड़े अवॉर्ड्स मिलाकर कुल 35 अवॉर्ड्स जीते थे जिसमें 5 नेशनल अवॉर्ड्स शामिल हैं।

6/9

5 नेशनल अवॉर्ड्स

शाहिद की इस फिल्म के लिए सुखविंदर सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) के लिए नेशनल अवॉर्ड (सिल्वर लोटस) मिला था। विशाल भारद्वाज को बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल अवॉर्ड (सिल्वर लोटस) मिला था। बेस्ट कॉस्ट्यू डिजाइनर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड भी इस फिल्म ने जीता था।

7/9

शाहिद ने नहीं ली थी फीस

इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने कोई फीस नहीं ली थी। एक पुराने इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। शाहिद कपूर ने कहा था- उनकी फीस फिल्म के बजट से पार थी और मेकर्स ने साफ किया था कि अगर उन्हें फीस दी जाती है तो फिल्म नहीं बन पाएगी।

8/9

क्यों नहीं ली थी फीस

शाहिद कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट पर भरोसा था और यही वजह थी कि उन्होंने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

9/9

आईएमडीबी रेटिंग

शाहिद कपूर की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। आप इस फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं।