रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' काफी चर्चा में रहा है। इस शो को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना 80 के दशक में किया जाता था। इस शो के सभी कैरेक्टर्स जैसे राम, सीता और लक्ष्मण को आज भी लोग भगवान का दर्जा देते हैं।

'रामायण' में रावण का किरदार भी काफी दमदार था। इस रोल को एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने निभाया है। अरविंद के लिए रावण का किरदार निभाया आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने कई कड़े नियम बनाए थे।

ये कहना गलत नहीं होगा कि अरविंद ने 'रामायण' में रावण का किरदार निभाकर उसे अमर कर दिया। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि अरविंद से पहले रावण का रोल बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता को ऑफर हुआ था।

रावण के किरदार में किसी और को इमेजिन कर पाना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा, लेकिन ये सच है। ये किरदार बॉलीवुड के एक फेमस विलेन को मिला था, लेकिन उनके मना करने के बाद अरविंद ने इसे निभाया।

ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी हैं। अरविंद ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी कास्टिंग का किस्सा बताया था। उन्होंने कहा था कि सच बताऊं तो मैं रावण के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं था। मैं केवट के रोल के लिए आया था।

सब चाहते थे कि रावण का किरदार अमरीश पुरी निभाएं। लेकिन, जब मैं केवट के किरदार के लिए ऑडिशन देकर बाहर निकला तब मेरी बॉडी लैंग्वेज और ऐटीट्यूड देखकर रामानंद सागर जी बोले, 'मुझे मेरा रावण मिल गया'।

हालांकि, रामानंद सागर को अरुण गोविल (राम) और पूरी टीम ने समझाया कि रावण के रोल में मेरे से बेहतर अमरीश पुरी फिट बैठते हैं। लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मुझे रावण के किरदार के लिए फाइनल कर दिया।
