इस सितंबर ये धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है! जानिए यहां-

टाइगर श्रॉफ के लिए पिछले कुछ साल खास नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी एक्शन फिल्म बागी 4 से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

द कश्मीर फाइल्स जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री द बंगाल फाइल्स लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपमा खेर, पुनीत इस्सर, गोविंद नामदेव, पल्लवी जोशी जैसे एक्टर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म बागी 4 को टक्कर देते हुए 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।

हीर एक्सप्रेस 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस सीलम में दिविता जुनेजा, आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, गुलशन ग्रोवर जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं।

राहत शाह काज़मी के डायरेक्शन में बनी फिल्म लव इन वियतनाम 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

एक चतुर नार का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया है जो पहले भी OMG जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, दिव्या खोसला कुमार काम करते दिखेंगे।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली LLB 3 का हाल में टीज़र सामने आया है जिसे देखने के बाद इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का इंतजार हो रहा है। फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। जॉली LLB 3 में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।19 सितंबर को फिल्म रिलीज होगी।

निशांची अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म निशांची 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म होंटेड 3 D: घोस्ट ऑफ द पार्ट 26 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में दिखेंगे।
