सलमान खान और सनी देओल बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स हैं। दोनों कई साल से फिल्मों में काम कर रहे हैं और आज तक इनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की एक फिल्म है जिसने ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीता बल्कि कई हफ्तों तक यह फिल्म थिएटर्स में लगी थी।

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है जीत जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल, सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और तब्बू लीड रोल में थे।

ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि सलमान को जब फिल्म की कहानी सनाई तो वह श्योर हीं थे फिल्म करने को लेकर क्योंकि उन्हें लगा सनी के किरदार के सामने उनका किरदार फीका पड़ जाएगा।

हालांकि फिर साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें समझाया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। सलमान ने फिर कुछ दिन का समय मांगा और वह तैयार हो गए।

रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि करिश्मा के रोल के लिए पहले जूही चावला को भी अप्रोच किया था। हालांकि अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने की वजह से करिश्मा को लिया गया।

वहीं जीत फिल्म के बारे में बता दें कि यह 75 हफ्तों तक बड़े पर्दे पर लगी थी और इसलिए यह ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

बता दें कि यह फिल्म आप शेमारूमी में देख सकते हैं अपने ओटीटी प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 27.30 करोड़ की कमाई की थी।
